ऐक्टर अवनीत कौर अपनी Range Rover Velar के साथ आईं नजर, कीमत 1.07 करोड़ रुपये

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 16, 2023, 11:01 PM IST

मर्दानी और मर्दानी टू में एक्ट्रिंग कर चुकीं छोटे पर्दे की मशहूर ऐक्ट्रेस Avneet Kaur हाल में Range Rover Velar के साथ नजर आई हैं. वो जल्द ही Kangana Ranaut की अपकमिंग फिल्म Tiku Weds Sheru में बड़ी भूमिका अदा करने वाली हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • अवनीत कौर रेंज रोवर के साथ दिखीं
  • संभावित रूप से उन्हीं की है ये SUV
  • 1.07 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत

Actress Avneet Kaur Spotted With Range Rover Velar Luxury SUV: एक्ट्रेस अवनीत कौर हाल में शानदार रेंज रोवर वेलार के साथ नजर आई हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की तगड़ी फॉलोइंग हासिल है. अवनीत एक डांसर और मॉडल भी हैं, इसके अलावा कम उम्र में उन्होंने काफी नाम कमा लिया है. पिछले साल फरवरी में अवनीत कौर ने ये एसयूवी खरीदी थी जिसे अब 1 साल पूरा हो चुका है. हाल में अवनीत मुंबई के पॉश इलाके जुहू में कहीं इस लग्जरी एसयूवी के साथ देखी गई हैं. दिखने में रेंज रोवर वेलार बहुत जबरदस्त है और अवनीत के पास इसका सफेद रंग है.

Avneet Kaun Range Rover Velar Lead

हाल में अवनीत मुंबई के पॉश इलाके जुहू में कहीं इस लग्जरी एसयूवी के साथ देखी गई हैं.

पिछले साल फरवरी में अवनीत कौर ने ये एसयूवी खरीदी थी जिसे अब 1 साल पूरा हो चुका है.

भारत के मालिकाना हक वाला ब्रिटिश ब्रांड

रेंज रोवर वेलार दिखने में जितनी खूबसूरत एसयूवी है, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट में भी ये उतनी ही आगे है. कंपनी की बाकी गाड़ियों की तरह इसे भी डिब्बे जैसा आकार दिया गया है. दिखने में ये काफी मजबूत है और पतले एलईडी हेडलैंप्स, स्पोर्टी बंपर और स्किड प्लेट्स इसके साथ मिले हैं. कंपनी ने असली काम इसकी आरामदायक सीट्स पर किया है जिनपर बैठकर आपको इसकी असली लग्जार का अंदाजा हो पाता है.

End of Feed