Actress Avneet Kaur Spotted With Range Rover Velar Luxury SUV: एक्ट्रेस अवनीत कौर हाल में शानदार रेंज रोवर वेलार के साथ नजर आई हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की तगड़ी फॉलोइंग हासिल है. अवनीत एक डांसर और मॉडल भी हैं, इसके अलावा कम उम्र में उन्होंने काफी नाम कमा लिया है. पिछले साल फरवरी में अवनीत कौर ने ये एसयूवी खरीदी थी जिसे अब 1 साल पूरा हो चुका है. हाल में अवनीत मुंबई के पॉश इलाके जुहू में कहीं इस लग्जरी एसयूवी के साथ देखी गई हैं. दिखने में रेंज रोवर वेलार बहुत जबरदस्त है और अवनीत के पास इसका सफेद रंग है.

पिछले साल फरवरी में अवनीत कौर ने ये एसयूवी खरीदी थी जिसे अब 1 साल पूरा हो चुका है.
भारत के मालिकाना हक वाला ब्रिटिश ब्रांड
रेंज रोवर वेलार दिखने में जितनी खूबसूरत एसयूवी है, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट में भी ये उतनी ही आगे है. कंपनी की बाकी गाड़ियों की तरह इसे भी डिब्बे जैसा आकार दिया गया है. दिखने में ये काफी मजबूत है और पतले एलईडी हेडलैंप्स, स्पोर्टी बंपर और स्किड प्लेट्स इसके साथ मिले हैं. कंपनी ने असली काम इसकी आरामदायक सीट्स पर किया है जिनपर बैठकर आपको इसकी असली लग्जार का अंदाजा हो पाता है.
कितनी दमदार है रेंज रोवर वेलार
रेंज रोवर ने वेलार के साथ 2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल और 2.0-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन के विकल्व दिए हैं. इनमें से पहला इंजन माइल्ड हाइब्रिड तकनीक वाला है जो 246 एचपी ताकत और 365 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं दूसरा इंजन 272 एचपी और 430 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है. कंपनी ने इन्हें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है और ये एसयूवी 4-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है. बता दें कि नई रेंज रोवर वेलार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.07 करोड़ रुपये है.
