क्या आपकी कार का AC कूलिंग नहीं कर रहा? मैकेनिक के पास जाने से पहले आजमाएं ये 7 आसान ट्रिक्स

Car AC Cooling Tips: आने वाले महीनों में गर्मी बढ़ने के साथ कार में एसी का इस्तेमाल आम होने वाला है। कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप अपनी कार के AC की कूलिंग को बेहतर बना सकते हैं और गर्मी के मौसम में आरामदायक ड्राइविंग का आनंद ले सकते हैं।

Car AC Cooling Tips: मार्च के महीने में गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। आने वाले महीनों के साथ जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी कार का एसी ही ड्राइविंग को कंफर्टेबल बनाने में काम आने वाला है। वहीं, अगर कार का AC सही तरह से काम न करे तो सफर काफी मुश्किल हो सकता है। कई बार AC की कूलिंग कम होने की वजह छोटी-छोटी गलतियां या सही देखभाल की कमी होती है। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपनी कार के AC को ज्यादा ठंडा और बेहतर तरीके से चला सकते हैं।

Car AC Cooling Tips

कार एसी कूलिंग टिप्स (Photo: iStock)

AC फिल्टर की सफाई

कार के AC में लगा एयर फिल्टर धूल और गंदगी को रोकने का काम करता है। अगर यह फिल्टर गंदा हो जाए तो हवा का फ्लो कम हो जाता है और कूलिंग भी घट जाती है। इसलिए समय-समय पर फिल्टर की सफाई या जरूरत पड़ने पर उसे बदलना जरूरी है।

End of Feed