ऑटो न्यूज़

आ रही है 2027 Hyundai Creta, 5 बड़े बदलाव देखकर बन जाएगा आपका Car खरीदने का मन!

Hyundai क्रेटा के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। नई 2027 हुंडई क्रेटा में कई बड़े बदलाव देखे जा सकेंगे।

Image

2027 Hyundai Creta (Representative image- Hyundai)

Hyundai Creta भारतीय बाजार की सबसे पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी में से एक मानी जाती है और अब कंपनी इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। नई 2027 हुंडई क्रेटा में डिजाइन, फीचर्स, टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

साइज

नई क्रेटा का डिजाइन मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा मजबूत लुक वाला हो सकता है। टेस्टिंग के दौरान दिखाई गई तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि एसयूवी में नई स्टाइलिंग और ज्यादा आकर्षक रोड प्रेजेंस देखने को मिल सकती है। इसके अलावा नई क्रेटा लंबाई और चौड़ाई में भी बड़ी हो सकती है, जिससे केबिन में ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है।

डिजाइन

नई क्रेटा में नए डिजाइन वाले 18 इंच और 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। इसके साथ ढलान वाली रूफलाइन, नया रूफ स्पॉइलर और छोटे ओवरहैंग्स जैसे डिजाइन अपडेट भी देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नई एसयूवी का व्हीलबेस भी थोड़ा बढ़ाया जा सकता है, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा लेगरूम मिलेगा।

इंटीरियर

इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव होने की संभावना है। नई हुंडई क्रेटा में बड़ा ड्यूल-स्क्रीन सेटअप, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम और आधुनिक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इसमें नया प्लियोस कनेक्ट सिस्टम दे सकती है, जो बेहतर यूजर इंटरफेस और नई एआई सुविधाओं के साथ आएगा। इसमें वॉयस कमांड सपोर्ट और ओवर-द-एयर अपडेट जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

फीचर्स

नई क्रेटा में यात्रियों के आराम पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, एसयूवी में “बॉस मोड” फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से पीछे बैठा यात्री आगे की सीट को आगे खिसकाकर ज्यादा लेगरूम बना सकेगा। सुरक्षा फीचर्स के मामले में भी नई क्रेटा पहले से ज्यादा आधुनिक हो सकती है। इसमें बेहतर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, साइड पार्किंग सेंसर, आगे और पीछे डैशकैम तथा 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

इंजन विकल्प

इंजन विकल्पों की बात करें तो नई क्रेटा में मौजूदा 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन जारी रह सकते हैं। हालांकि सबसे बड़ा बदलाव इसके नए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के रूप में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश कर सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article