40 साल की हुई मारुति 800, बिक्री हुई बंद लेकिन देश वासियों के दिल में अब भी जिंदा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 14, 2023, 10:08 PM IST

मारुति सुजुकी ने 40 साल पहले 14 दिसंबर को पहली मारुति सुजुकी 800 लॉन्च की थी। कंपनी ने इस कार की पहली यूनिट का लकी ड्रॉ किया था और इसके साथ से ये कार लाखों भारतीय ग्राहकों की फैमिली कार बनी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 40 साल की हुई मारुति 800
  • 2014 में बंद हो चुकी है कार
  • 1984 में पहली बार हुई लॉन्च

Maruti 800 Turns 40: दक्षिण दिल्ली में मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के मुख्यालय के ब्रांड सेंटर में खड़े कई आधुनिक वाहनों के बीच 40 साल पुरानी एक छोटी सफेद कार की मोटर वाहन जगत में अपनी ही चमक है। यह कोई साधारण कार नहीं बल्कि लोकप्रिय ‘मारुति 800’ या एम800 मॉडल की पहली इकाई है। इसके बाजार में आने के बाद भारत में वाहन उद्योग में क्रांति आ गई। ‘मारुति 800’ को 14 दिसंबर, 1983 को जब पे गया भारत तब भी लाइसेंस राज के अधीन था। एम800, 1991 में आर्थिक उदारीकरण का गवाह भी बनी। यह भारत के पुराने से नए दौर में प्रवेश तक के सफर की साक्षी रही।

Maruti Suzuki 800 Turns 40

यह भारत के पुराने से नए दौर में प्रवेश तक के सफर की साक्षी रही

आम जन की कार

मारुति 800 को ‘‘आम जन की कार’’ कहा जाता है। इसने हिंदुस्तान मोटर की एंबैस्डर कार और प्रीमियर पद्मिनी के एकाधिकार को चुनौती देते हुए उस समय भारत के सुस्त पड़े यात्री वाहन बाजाश कियार में हलचल मचा दी थी। पेश किए जाने के कुछ ही समय में यह लाखों मध्यमवर्गीय भारतीय परिवारों की पहली पसंद बन गई। हरपाल सिंह को 1983 इसकी पहली इकाई की चाबियां सौंपे जाने के बाद से एम800 के 1986-87 में संचयी रूप से एक लाख इकाइयों का उत्पादन किया।

End of Feed