अजमेर में चलती कार में 4 लोग जिंदा जले! गर्मी में गाड़ी चलाने में भूलकर न करें ये गलतियां, आग लगे तो ऐसे बचें

गर्मियों में अक्सर गाड़ियों में आग लगने के मामले बढ़ जाते हैं, लेकिन आप इससे बचें ये सबसे ज्यादा जरुरी है। ऐसे में आइए आज आपको बताते हैं कि गर्मी में आपकी कार आग का गोला न बने इसके लिए आपको कौन कौन से सेफ्टी टिप्स पर ध्यान देना चाहिए।

राजस्थान के अजमेर जिले के अरांई क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली और दुखद खबर सामने आई है। बोराड़ा के पूर्व सरपंच और वर्तमान जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान रामसिंह चौधरी के परिवार के साथ एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में कार में अचानक आग लग जाने के कारण पूर्व सरपंच और उनकी मां सहित परिवार के कुल चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बोराड़ा के पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी और उनका परिवार कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान अरांई क्षेत्र में उनकी कार में अचानक किन्हीं कारणों से भयानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई।

Car Safety Tips in Summer

इस भयावह हादसे में कार के भीतर फंसे चार लोगों की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। यह दर्दनाक हादसा हम सभी के लिए एक बड़ा अलर्ट है कि गर्मी के मौसम में कार चलाते समय सुरक्षा को लेकर जरा सी भी लापरवाही कितनी जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में आइए आज आपको बताते हैं कि गर्मी में आपकी कार आग का गोला न बने इसके लिए आपको कौन कौन से सेफ्टी टिप्स पर ध्यान देना चाहिए।

End of Feed