ऑटो न्यूज़

Petrol का खर्चा होगा आधा! जल्द लॉन्च होंगी ये 4 किफायती हाइब्रिड एसयूवी

Upcoming Hybrid SUV: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच Maruti Suzuki Fronx Hybrid से लेकर Kia Sonet Hybrid तक कई नई एसयूवी भारतीय बाजार में एंट्री लेने जा रही हैं।

Image

Upcoming Hybrid SUV (Photo: AI Generated)

Upcoming Hybrid SUV: देश भर में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम चार बार बढ़ चुके हैं। सरकारी तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतें आगे भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में भारत में हाइब्रिड कार की मांग लगातार बढ़ रही है। बढ़ते ईंधन के दाम और बेहतर माइलेज की चाहत के बीच अब ऑटो कंपनियां अफोर्डेबल हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि आने वाले समय में कॉम्पैक्ट और मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई नए हाइब्रिड मॉडल देखने को मिल सकते हैं। Maruti Suzuki Fronx Hybrid से लेकर Kia Sonet Hybrid तक कई नई एसयूवी भारतीय बाजार में एंट्री की तैयारी कर रही हैं।

Maruti Fronx Hybrid

मार्केट में Maruti Suzuki Fronx Hybrid को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी Fronx में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि इसमें छोटा पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। कंपनी का ध्यान फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने पर रहेगा। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हाइब्रिड टेक्नोलॉजी आने के बाद Fronx का माइलेज काफी बेहतर हो सकता है।

Kia Sonet Hybrid

इसके अलावा, माना जा रहा है कि Kia Sonet Hybrid भारतीय बाजार में आने वाली अफोर्डेबल हाइब्रिड एसयूवी में शामिल हो सकती है। Sonet पहले से ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लोकप्रिय मॉडल है और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ यह ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट ऑप्शन बन सकती है।

Renault Bridger Hybrid

इसके अलावा, अपकमिंग Renault Bridger Hybrid subcompact SUV को rugged styling, upright stance और high ground clearance के साथ पेश किया जाएगा। यह SUV Renault के नए RGMP platform पर आधारित होगी, जो ICE, hybrid, electric और CNG जैसे कई पावरट्रेन ऑप्शन को सपोर्ट करता है। कंपनी इसमें नया 1.2 लीटर four-cylinder turbo petrol engine इस्तेमाल कर सकती है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी देने पर फोकस करेगा।

Hyundai Bayon Hybrid

Hyundai ने हाल ही में भारतीय बाजार के लिए एक नई midsize SUV लॉन्च करने की पुष्टि की है, जिसे मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान पेश किया जा सकता है। यह नई SUV Venue और Creta के बीच पॉजिशन होगी और माना जा रहा है कि इसे Bayon platform पर तैयार किया जाएगा। इसमें naturally aspirated petrol और CNG पावरट्रेन ऑप्श दिए जा सकते हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाइब्रिड एसयूवी भारतीय बाजार के लिए प्रैक्टिकल ऑप्शन साबित हो सकती हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल की तुलना में हाइब्रिड व्हीकल में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं होती। वहीं परंपरागत पेट्रोल कार की तुलना में फ्यूल कंजम्पशन भी कम हो जाता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article