ऑटो न्यूज़

मार्केट में आ गई नई 2026 Toyota Innova Crysta! 19.72 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारतीय ग्राहकों के लिए नई 2026 Toyota Innova Crysta लॉन्च कर दी है, जिसे 19.72 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।

Image

2026 Toyota Innova Crysta

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने भारत में नई 2026 Toyota Innova Crysta लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस पॉपुलर एमपीवी को नए डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और अतिरिक्त सुविधाओं के साथ पेश किया है। ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें कई बेहतरीन और उपयोगी अपडेट किए गए हैं। आइए जल्दी से 2026 Toyota Innova Crysta की कीमत, डिजाइन, फीचर्स और इंजन डिटेल्स पर एक नजर डाल लें-

कितनी है कीमत

2026 Toyota Innova Crysta

2026 Toyota Innova Crysta

कंपनी ने इस अपडेटेड मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये रखी है-

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत (7-सीटर)एक्स-शोरूम कीमत (8-सीटर)
GX / GX Fleet₹19,72,000₹19,77,000
GX+₹21,15,000₹21,20,000
VX₹24,93,000₹24,98,000
ZX₹26,63,000-

नया और आकर्षक एक्सटीरियर

नई Innova Crysta में पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम लुक देने के लिए नई डिजाइन वाली रेडिएटर ग्रिल दी गई है। इसके साथ फ्रंट और रियर बंपर गार्निश को भी अपडेट किया गया है, जिससे वाहन का रोड प्रेजेंस और अधिक दमदार नजर आता है। पीछे की तरफ किए गए बदलाव इसकी मस्कुलर अपील को बढ़ाते हैं, जबकि इसकी पहचान वाली डिजाइन को बरकरार रखा गया है।

केबिन हुआ ज्यादा प्रीमियम

2026 Toyota Innova Crysta

2026 Toyota Innova Crysta

गाड़ी के इंटीरियर में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। इसमें नई ड्यूल-टोन लेदर सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इंस्ट्रूमेंट पैनल, डोर ट्रिम्स और बेज़ल्स पर Grace Copper फिनिश और वुड-पैटर्न हाइलाइट्स जोड़े गए हैं, जिससे केबिन का लुक और प्रीमियम हो गया है। AC कंट्रोल, स्विच और रियर सीट बैक टेबल की फिनिशिंग को भी बेहतर बनाया गया है।

नए फीचर्स और बेहतर सुविधा

नई Innova Crysta में अब टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ये फीचर्स रोजमर्रा के उपयोग को अधिक सुविधाजनक बनाते हैं और सुरक्षा को भी बेहतर करते हैं।

दमदार डीजल इंजन

नई Innova Crysta में कंपनी का भरोसेमंद 2.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 148 bhp की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार यह एमपीवी 15 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसकी स्मूद ड्राइविंग, मजबूत लो-एंड टॉर्क और लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा इसे निजी और व्यावसायिक दोनों ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाती है।

आराम और तकनीक का बेहतरीन मेल

Innova Crysta में बड़ा और आरामदायक केबिन, सभी पंक्तियों के लिए प्रभावी एयर कंडीशनिंग, पर्याप्त हेडरूम और लेगरूम दिया गया है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग, ABS, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

वारंटी और ओनरशिप बेनिफिट्स

टोयोटा इस एमपीवी के साथ 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे बढ़ाकर 5 साल या 2.2 लाख किलोमीटर तक किया जा सकता है। इसके अलावा 24x7 रोडसाइड असिस्टेंस, एक्सप्रेस मेंटेनेंस सर्विस और आकर्षक फाइनेंस योजनाएं भी उपलब्ध हैं।

किन कलर में खरीद सकते हैं गाड़ी

नई Toyota Innova Crysta को ग्राहकों की पसंद और अलग-अलग स्टाइल को ध्यान में रखते हुए पांच आकर्षक रंगों में पेश किया गया है। इनमें Platinum White Pearl, Super White, Silver Metallic, Attitude Black Mica और Avant-Garde Bronze Metallic शामिल हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article