ऑटो न्यूज़

2026 Tata Punch Facelift Launch: टाटा पंच फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपए

Tata Punch Facelift 2026 को अब भारत में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। इसमें नए इंजन, प्रीमियम इंटरियर और सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इस गाड़ी को चार नए कलर ऑप्शन Cyantafic, Caramal, Bengal Rough, Coorg Cloud में पेश किया गया है।

tata

Tata Punch facelift 2026 लॉन्च (Photo: Tata)

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने माइक्रो-SUV Tata Punch Facelift 2026 को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह Tata Punch मॉडल का पहला बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट है, जो ग्राहकों के लिए और अधिक आकर्षक डिजाइन, बेहतर फीचर्स और नए इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है।

कीमत

सबसे पहले नई टाटा पंच फेसलिफ्ट की कीमत लगभग की बात करें तो यह 5.59 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है, जो इसे सेगमेंट में किफायती माइक्रो-SUV के रूप में रखती है।

डिजाइन

डिजाइन को लेकर टाटा पंच फेसलिफ्ट में बाहरी बदलाव काफी साफ दिखाई देते हैं। फ्रंट में अब नए LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और संगठित एलईडी टेललाइट्स के साथ एक नया ग्रिल डिजाइन मिलता है, जो SUV को और अधिक प्रीमियम और डाइनमिक लुक देता है। नए एलॉय व्हील्स और रिफ्रेश्ड बंपर भी इसके स्टाइल में चार-चाँद लगाते हैं।

इंटीरियर

नई टाटा पंच के इंटीरियर में भी महत्वपूर्ण अपग्रेड्स किए गए हैं। 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम अब Punch के अंदर दमदार टेक्नोलॉजी का केंद्र बन गया है, जिसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा वायरलेस चार्जर, auto-dimming IRVM, टाइप-C पोर्ट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स कंफर्ट और कनेक्टिविटी को बढ़ाते हैं। Punch फेसलिफ्ट में वॉइस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ और कॉर्निंग फंक्शन के साथ एलईडी फॉग लाइट्स की सुविधा भी मिलती है।

सेफ्टी

Punch फेसलिफ्ट को 45 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ लाया गया है। सेफ्टी के मामले में भी Punch फेसलिफ्ट ने कदम आगे बढ़ाए हैं। इसमें छह एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और अन्य सुरक्षा तकनीकें शामिल हैं, जो इसे सेगमेंट में एक सुरक्षित SUV बनाती हैं।

कलर ऑप्शन की बात करें टाटा की इस गाड़ी को चार नए कलर ऑप्शन Cyantafic, Caramal, Bengal Rough, Coorg Cloud में पेश किया गया है।

इंजन

इंजन विकल्प में अब Punch फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल है, जो लगभग 118 bhp पावर और 170 Nm टॉर्क प्रदान करता है। इसके अलावा NA (नैचुरली एस्पिरेटर) पेट्रोल और CNG विकल्प भी उपलब्ध हैं। गियरबॉक्स ऑप्शंस में 5-स्पीड मैनुअल, AMT, और 6-स्पीड मैनुअल/टॉर्क कन्वर्टर शामिल किए गए हैं, जिससे ड्राइविंग अनुभव और मल्टीप्ल एक्सपीरियंस मिलता है।

कौन-सी कार से होगा मुकाबला

Tata Punch Facelift 2026 न सिर्फ अपने स्टाइल और फीचर्स के मामले में बेहतर हुआ है, बल्कि यह सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन सेक्टर में भी मजबूती लेकर आया है। यह facelift माइक्रो-SUV सेगमेंट में खासकर Hyundai Exter और Citroen C3 जैसे प्रतिद्वंद्वियों के बीच Punch की प्रतिस्पर्धा को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article