ऑटो न्यूज़

2026 Tata Punch Facelift : भारत में SUV सेगमेंट में पहली बार CNG‑AMT कॉम्बिनेशन, चेक करें वेरिएंट के दाम

2026 Tata Punch Facelift : टाटा मोटर्स ने माइक्रो‑SUV 2026 Tata Punch Facelift को भारत में 5.59 लाख (एक्स‑शोरूम) रुपए की शुरुआती कीमत के साथ पेश कर दिया है। इस बार इसे CNG‑AMT कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया गया है, जो सेगमेंट में एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट है। CNG‑AMT विकल्प की सुविधा चार वेरिएंट में दी गई है।

2026 Tata Punch Facelift

2026 Tata Punch Facelift (Photo : Tata Motors)

2026 Tata Punch Facelift : टाटा मोटर्स ने पॉपुलर माइक्रो‑SUV 2026 Tata Punch Facelift को भारत में लॉन्च कर दिया है। 2026 Tata Punch facelift के साथ भारत में पहली बार CNG के साथ AMT यानी Automated Manual Transmission विकल्प पेश किया गया है। इसका मतलब हुआ कि अब CNG वर्जन में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। यह इस सेगमेंट की एक बड़ी और खास पेशकश मानी जा रही है। इस एसयूवी का CNG + AMT कॉम्बिनेशन सिटी और हाइवे दोनों जगह माइलेज-फोकस्ड ड्राइव को काफी सुविधाजनकर बनाएगा।

कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स

इतना ही नहीं, 2026 Tata Punch facelift के CNG वेरिएंट में भी कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। इसमें अल्ट्रा व्यू 20.32cm टचस्क्रीन, Harman इन्फोटेनमेंट, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल, हाईट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट 65W C-टाइप और रियर 15W C-टाइप फास्ट चार्जर, शार्क फिन एंटेना, R15 व्हील कवर, को-ड्राइवर वैनिटी मिरर, बॉडी कलर ODH, ड्यूल टोन हॉर्न, स्पेयर व्हील जैसी सुविधा मिलती है।

हालांकि, Punch facelift के CNG वेरिएंट का बूट स्पेस लगभग 210 लीटर है, जो पेट्रोल सेगमेंट की तुलना में थोड़ा कम है लेकिन यह बेहतर CNG-टैंक पैकिंग डिजाइन के कारण है।

इंजन

Punch फेसलिफ्ट 1.2‑लीटर Revotron पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो पेट्रोल और CNG दोनों वर्जन में उपलब्ध है। CNG वेरिएंट लगभग 73.4 PS पावर और 103 Nm टॉर्क देता है और इसे 5‑स्पीड मैनुअल के साथ साथ 5‑स्पीड AMT में भी मिल सकता है, जो खासकर शहर की ट्रैफिक में ड्राइविंग को आसान बनाता है।

कीमत

Punch फेसलिफ्ट की कीमत की कीमत की बात करें तो यह एसयूवी 5.59 लाख (एक्स‑शोरूम) से शुरू होती है। Punch फेसलिफ्ट को 8 वेरिएंट Smart, Pure, Pure +, Pure + S, Adventure, Adventure S, Accomplished, Accomplished + S में लाया गया है। हालांकि कंपनी की ओर से CNG‑AMT विकल्प की सुविधा केवल चार वेरिएंट Pure Plus, Adventure, Adventure S और Accomplished Plus S में मिलती है।

CNG‑AMT विकल्प वाले वेरिएंट की कीमत

कीमत की बात करें तो CNG‑AMT विकल्प वाले वेरिएंट की कीमत 8.54 लाख रुपए से शुरू होती है और 10.54 लाख रुपए तक जाती है। इन वेरिएंट को खरीदार अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकता है।

Pure Plus – 8.54 लाख (AMT), Adventure – 9.14 लाख (AMT), Adventure S- 9.49 लाख (AMT), Accomplished Plus S – 10.54 लाख (AMT)

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article