2026 Nissan Gravite vs Maruti Suzuki Ertiga: आपके लिए कौन-सी 7-सीटर MPV सही?

डायमेंशन के मामले में Ertiga स्पष्ट रूप से बड़ी गाड़ी है। यह Gravite से लंबी और 46 मिमी ज्यादा ऊंची है, जबकि चौड़ाई में मामूली फर्क है। Ertiga का व्हीलबेस भी ज्यादा है, जिससे केबिन में बेहतर लेगरूम, हेडरूम और नी-रूम मिलता है। तीनों सीट लाइन में बैठने वालों को ज्यादा स्पेस का फायदा मिलता है। कुल मिलाकर, फैमिली कम्फर्ट के लिहाज से Ertiga ज्यादा बड़ी है।

भारत में 7-सीटर MPV सेगमेंट में एक नया विकल्प जुड़ गया है। Nissan Motor ने हाल ही में Gravite MPV लॉन्च की है, जो मूल रूप से Renault Triber का रीबैज्ड वर्जन है। वहीं, Maruti Suzuki की Ertiga पहले से ही इस सेगमेंट में एक लोकप्रिय और भरोसेमंद नाम है। दोनों गाड़ियां वैल्यू और प्रैक्टिकलिटी चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई हैं, लेकिन कीमत, साइज और इंजन के मामले में अंतर साफ नजर आता है।

2026 Nissan Gravite vs Maruti Suzuki Ertiga

2026 Nissan Gravite vs Maruti Suzuki Ertiga

कीमत में बड़ा अंतर

एंट्री-लेवल वेरिएंट्स की बात करें तो दोनों MPV के बीच करीब 3 लाख रुपये का अंतर है। टॉप वेरिएंट्स में यह अंतर बढ़कर लगभग 4 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। ज्यादा कीमत के साथ Ertiga कुछ अतिरिक्त फीचर्स और बेहतर पावरट्रेन ऑफर करती है, जिनकी चर्चा आगे की गई है। Nissan Gravite की एक्स शोरूम प्राइस 5.65 लाख से 8.94 लाख रुपये है, वहीं Maruti Ertiga की एक्स शोरूम प्राइस 8.80 लाख से 12.94 लाख रुपये है।

End of Feed