2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)जल्द ही अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Brezza का अपडेटेड (फेसलिफ्ट) वर्जन भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। इस नए मॉडल में कई ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो इसे और भी आकर्षक, आरामदायक और प्रेक्टिकल बनाने को लेकर खास होंगे। आइए जानते हैं 2026 Maruti Suzuki Brezza को किन पांच बड़े बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है-
नई ब्रेजा किन मायनों में होगी खास (Photo: maruti suzuki)
नया डिजाइन और लुक
ब्रेजा की बॉडी लाइंस लगभग वैसे ही रहेंगी, लेकिन सामने और पीछे हिस्सों में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नया बंपर और बोल्ड ग्रिल शामिल हो सकता है, जिससे SUV का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और मजबूत दिखाई देगा।
बड़ा और बेहतर इन्फोटेनमेंट स्क्रीन
नई ब्रेजा में बड़े टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम की उम्मीद है, जो पुराने मॉडल की तुलना में और बेहतर फीचर्स देगा। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी ऑप्शन्स भी मिल सकते हैं।
बेहतर केबिन कम्फर्ट
कंपनी इस SUV में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स देने पर भी विचार कर रही है, ताकि लंबी ड्राइव्स या गर्म मौसम में भी यात्रियों को बेहतर आराम मिले।
संभावित पॉवरट्रेन बदलाव
जहां इंजन में बड़े बदलाव की संभावना कम है, वहीं 1.5‑लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6‑स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प जोड़ा जा सकता है, जो हाईवे पर बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने को लेकर खास होगा।
अंडरबॉडी CNG टैंक
नया मॉडल CNG वेरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव CNG टैंक को बूट के नीचे लाए जाने के साथ देखा जा सकता है। इससे बूट स्पेस बरकरार रहेगा और सामान रखने की जगह भी कम नहीं होगी। यह बदलाव पहले अन्य मॉडल्स जैसे Victoris में भी देखा गया है।
क्यों खास है नया मॉडल
यह नया फेसलिफ्ट वर्जन इस SUV को ग्राहकों के लिए पहले से अधिक प्रेक्टिकल और अपडेटेड बनाएगा। बदलते कस्टमर ट्रेंड और फीचर‑फोकस्ड बाजार को देखते हुए मारुति सुजुकी इस बार ब्रेजा को और अधिक टेक‑सैवी, आरामदायक और स्पेस‑स्मार्ट तरीके से पेश कर सकती है। अब यह मॉडल केवल फीचर्स और लुक ही नहीं, बल्कि ड्राइविंग एक्सपीरियंस, कम्फर्ट और प्रेक्टिकलिटी के मामले में भी अपने सेगमेंट में बेहतर मुकाबला करना चाहता है। कुल मिलाकर नया मॉडल मारुति सुजुकी के ग्राहकों के लिए कई मायनों में खास होने वाला है।
