महिंद्रा ने Bolero Camper और Bolero Pik‑Up को किया अपडेट, बदल गया अब डिजाइन
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 22, 2026, 01:25 PM IST
अगर आप एक स्मॉल बिजनेस ऑनर हैं और आपको अपने काम के लिए कमर्शियल व्हीकल की जरूरत महसूस हो रही है तो आप Bolero Camper और Bolero Pik‑Up को खरीद सकते हैं। महिंद्रा ने इन दोनों ही व्हीकल की 2026 रेंज को रिफ्रेश्ड वर्जन के साथ पेश किया है। इन अपडेटेड मॉडल्स के साथ कंपनी ने पुरानी मजबूती और भरोसे को बरकरार रखा है और डिजाइन, कम्फर्ट और कनेक्टिविटी फीचर्स को बेहतर बनाया है।
Bolero Camper और Bolero Pik‑Up (Photo : mahindra)
महिंद्रा ने अपने पॉपुलर कमर्शियल व्हीकल Bolero Camper और Bolero Pik‑Up की 2026 रेंज को रिफ्रेश्ड वर्जन के साथ पेश किया है। इन अपडेटेड मॉडल्स के साथ कंपनी ने पुरानी मजबूती और भरोसे को बरकरार रखते हुए डिजाइन, कम्फर्ट और कनेक्टिविटी फीचर्स को बेहतर बनाने की कोशिश की है। नई रेंज में ग्राहकों के बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए तकनीकी तथा रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव किए गए हैं। आइए जल्दी से Bolero Camper और Bolero Pik‑Up की नए बदलावों पर एक नजर डाल लेते हैं-
डिजाइन और मॉडर्न लुक
रिफ्रेश्ड मॉडल्स में एक बड़ा बदलाव नया फ्रंट‑एंड डिजाइन है। हालांकि व्हीकल की बेसिक शेप और संरचना वही बनी हुई है, लेकिन Bolero Camper और Bolero Pik‑Up के नए डेकल्स, बॉडी‑कलर्ड ORVMs और दरवाजों पर हैंडल इसे पहले से थोड़ा अधिक मॉडर्न लुक देते हैं।
इंटीरियर में कम्फर्ट
बोलेरो कैम्पर और पिक‑अप दोनों में फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। अंदर की तरफ अब एसी और हीटर सिस्टम, ब्लूटूथ‑इनेबल्ड म्यूजिक सिस्टम और पीछे की सीटों के लिए हेडरेस्ट मिलते हैं, जिससे लंबी यात्राएं या रोजमर्रा का उपयोग अधिक आरामदायक हो जाता है। डिवाइस की कनेक्टिविटी के लिए Bolero Camper के चुनिंदा वेरिएंट्स में iMAXX टेलीमैटिक्स सिस्टम भी उपलब्ध है, जो रीयल टाइम में व्हीकल डेटा प्रदान करता है और fleet ऑपरेटर्स के लिए उपयोगी साबित होता है। इसके अलावा, रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट, वाइडर को-ड्राइवर सीट, सेंट्रल लॉकिंग और रीयर सीट बेल्ट जैसे फीचर्स को कई वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड किया गया है।
Bolero Camper की कीमत
रिफ्रेश्ड Bolero Camper की कीमतें वेरिएंट्स के अनुसार तय की गई हैं। Non‑AC 2WD वेरिएंट की कीमत 9.85 लाख रुपए (एक्स‑शोरूम) से शुरू होती है, जबकि Gold RX 4WD वेरिएंट की कीमत 10.49 लाख रुपए तक जाती है। ये कीमतें Bolero Camper की किफायती कमर्शियल वाहन सेगमेंट में स्थिति मजबूत करती हैं।
Bolero Pik‑Up की कीमतें
वहीं दूसरी ओर, Bolero Pik‑Up रेंज की शुरुआती कीमत 9.19 लाख** (एक्स‑शोरूम) से है, जो Pik‑Up MS CBC वेरिएंट के लिए है। पिक‑अप रेंज में AC और 4WD विकल्पों के साथ कई कॉन्फिगरेशन शामिल हैं, जिनकी कीमतें 9.50 लाख रुपए से 9.99 लाख रुपए के बीच बदलती हैं।