New Kia Seltos: नेक्स्ट-जेनरेशन किआ सेल्टोस 2 जनवरी, 2025 को भारत में लॉन्च होगी। किआ ने इस गाड़ी को पहले ही शोकेस कर चुकी है, जिसमें डिजाइन में बदलाव, फीचर अपग्रेड और मैकेनिकल सुधार दिखाए गए हैं। इस SUV की बुकिंग अभी पूरे देश में 25,000 रुपये में खुली है, और डिलीवरी जनवरी 2026 के दूसरे हाफ से शुरू हो जाएगी। हालांकि आधिकारिक कीमतें अगले हफ्ते घोषित की जाएंगी, लेकिन उम्मीद है कि नई 2026 किआ सेल्टोस की कीमत में मामूली बढ़ोतरी होगी।
किआ सेल्टोस (PIC: Kia India)
डाइमेंशन और डिजाइन
मौजूदा किआ सेल्टोस की तुलना में, नई 2026 सेल्टोस 95mm लंबी, 30mm चौड़ी और 10mm छोटी है। इसका व्हीलबेस 80mm बढ़ाया गया है। अब इस SUV की लंबाई 4460mm, चौड़ाई 1830mm और ऊंचाई 1635mm है, जिसका व्हीलबेस 2690mm है। नेक्स्ट-जेन सेल्टोस का डिजाइन किआ टेलुराइड से प्रेरित है, जिसमें नई डिजाइन वाली ग्रिल में वर्टिकल गन-मेटल एक्सेंट एक मुख्य हाईलाइट है।
इस SUV में नए स्क्वेयर हेडलाइट्स, कंट्रास्ट ब्लैक क्लैडिंग के साथ रिवाइज्ड बंपर, LED DRL सिग्नेचर, बॉडी-कलर्ड सराउंड एक्सेंट के साथ फॉग लैंप, नए फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, नए 18-इंच अलॉय व्हील्स और उल्टे L-शेप के LED टेललैंप भी हैं।
प्रीमियम फीचर्स
नई Kia Selots 2026 में एक पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप मिलेगा, जिसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 5.0-इंच का HVAC डिस्प्ले शामिल है। बेस ट्रिम भी काफी लोडेड। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टेड टेक, मेमोरी फंक्शन वाली पावर्ड ड्राइवर सीट, डुअल-टोन लेदरेट अपहोल्स्ट्री और लेवल 2 ADAS सूट जैसे फीचर्स टॉप-एंड मॉडल में दिए जाएंगे।
इंजन
इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसमें 115bhp, 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 160bhp, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 116bhp, 1.5L डीजल शामिल हैं। NA पेट्रोल यूनिट 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध है, टर्बो-पेट्रोल मोटर को 6-स्पीड iMT या 7-speed DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लिया जा सकता है। डीजल मोटर 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है।
अनुमानित कीमत
एंट्री-लेवल HTE वेरिएंट की कीमतें बेस वेरिएंट के लगभग बराबर रहने की संभावना है, जिसकी कीमत 10.79 लाख रुपये है। हालांकि, फुली-लोडेड टॉप वेरिएंट GTX (A) की कीमत में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है, और इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये (सभी, एक्स-शोरूम) तक ज सकती है।
