2026 Kawasaki Ninja 300 का लुक जीत लेगा दिल, दो नए कलर के साथ आई बाइक
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 22, 2026, 09:43 AM IST
अगर आप एक स्टाइलिश और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ बाइक खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आपको 2026 Kawasaki Ninja 300 पसंद आ सकती है। कावासाकी (Kawasaki) ने इस पॉपुलर स्पोर्ट बाइक 2026 Kawasaki Ninja 300 को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है, जिसे दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
2026 Kawasaki Ninja 300 का नया लुक (Photo : kawasaki)
2026 kawasaki ninja 300: कावासाकी (Kawasaki) ने भारत में अपनी पॉपुलर स्पोर्ट बाइक 2026 Kawasaki Ninja 300 को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब भारतीय बाजार में 3.17 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, बाइकर्स के लिए इस बाइक नए कलर ऑप्शन में लाया गया है। 2026 मॉडल के साथ बाइक को एक फ्रेश और अट्रैक्टिव लुक देने के लिए कॉस्मेटिक अपडेट खासकर नए रंग और ग्राफिक्स के साथ लाया गया है। आइए जल्दी से इन मॉडल के डिजाइन, कलर, इंजन, परफॉर्मेंस और फीचर्स पर एक नजर डाल लें-
डिजाइन और कलर ऑप्शन
2026 Ninja 300 को अब दो कलर ऑप्शन Lime Green और Candy Lime Green/Ebony में खरीदा जा सकता है। नए कलर कावासाकी की परंपरागत ग्रीन थीम को बरकरार रखते हैं, लेकिन इनपर रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स और फिनिश के साथ एक नया रूप पेश किया गया है, जो पिछले मॉडल से इसे अलग दिखाते हैं। नए रंगों के साथ यह बाइक सड़क पर और अधिक स्टाइलिश नजर आती है।
डिजाइन की बात करें तो साइकल पार्ट्स, बॉडी फेयरिंग और ओवरऑल स्टाइल बिल्कुल पिछले मॉडल जैसा ही है। पिछले वर्ष जो बड़े विंडशील्ड और प्रोजेक्टर हेडलैम्प सेटअप शामिल किए गए थे, वे 2026 मॉडल में भी बनाए गए हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
2026 Ninja 300 में 296cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरलल-ट्विन इंजन लगा है, जो लगभग 38.4 bhp की पावर और 26.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन वैसे ही मैकेनिक सेट-अप के साथ छह-गियर गियरबॉक्स से जुड़ा है जैसे पिछले मॉडल में था। मैकेनिक रूप से बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए इसकी परफॉर्मेंस और हैंडलिंग टॉप लेवल की बनी हुई हैं।
फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स की बात करें तो Ninja 300 में डुअल-चैनल ABS शामिल है, जो ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है और राइडर को सुरक्षित यात्रा का भरोसा देता है। इसके अलावा, यह उन चुनिंदा मोटरसाइकिलों में से एक है जो अब भी एनालॉग टैकोमीटर के साथ आती हैं, जो इसे मॉडर्न डिजिटल क्लस्टर्स की दुनिया में एक खास रीट्रो-स्पोर्टी टच देती है।
बाजार में मुकाबला
भारतीय बाजार में Ninja 300 का मुकाबला दूसरी 300cc सेगमेंट की स्पोर्ट बाइक से होगा। इनमें KTM RC 390, TVS Apache RR 310 और BMW G 310 RR शामिल है, जो अपने-अपने स्टाइल और परफॉर्मेंस के साथ बाजार में मजबूती से मौजूद हैं। Ninja 300 का 2026 एडिशन अपने शानदार परफॉर्मेंस नए लुक और कलर ऑप्शन के साथ इन प्रतिद्वंद्वियों के बीच लगातार एक पॉपुलर विकल्प बना हुआ है।