Ducati DesertX 2026: एडवेंचर के शौकीन हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। एडवेंचर बाइक सेगमेंट में 2026 मॉडल के साथ Ducati DesertX को बड़ा मैकेनिकल अपडेट मिला है। यह अपडेट लॉन्च के बाद से यह सबसे महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि इस बार बाइक में नया V2 इंजन और नया चेसिस दिया गया है।
नया V2 इंजन प्लेटफॉर्म
पहले DesertX में 937cc का Testastretta V-ट्विन इंजन इस्तेमाल होता था, लेकिन अब इसकी जगह Ducati का नया V2 इंजन प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस बाइक का डिजाइन भले ही पहले मॉडल से मिलता-जुलता हो, लेकिन मैकेनिकल बदलाव काफी अहम हैं। कंपनी ने इस इंजन को बेहतर एफिशिएंसी और कड़े उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा अंतर टॉप पावर से ज्यादा पावर डिलीवरी के कैरेक्टर में महसूस होगा।
लो-स्पीड ऑफ-रोड राइडिंग होगी बेहतर
छोटा और कॉम्पैक्ट इंजन बेहतर पैकेजिंग में मदद करता है, जिससे मास डिस्ट्रीब्यूशन में सुधार होता है। इसका फायदा खासतौर पर लो-स्पीड ऑफ-रोड राइडिंग और खड़े होकर चलाने की स्थिति में मिलता है। भारतीय बाजार में यह बदलाव इसलिए भी अहम है क्योंकि लंबे समय तक ओनरशिप और बदलते एमिशन नॉर्म्स के लिहाज से नया इंजन ज्यादा फ्यूचर-रेडी माना जा रहा है।
नया फ्रेम और अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज
2026 मॉडल में नया फ्रेम और अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज भी शामिल है। इससे खराब सड़कों और असमान सतह पर स्थिरता बेहतर होगी। भारत में हाईवे, टूटी सड़कें और ट्रेल्स का मिश्रण मिलता है, यह अपग्रेड हैंडलिंग को पहले से अधिक बैलेंस्ड बनाने में मददगार साबित होगा। राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को नए इंजन के साथ बेहतर तरीके से इंटीग्रेट किया गया है। हालांकि राइडर एड्स की संख्या नहीं बढ़ाई गई है, बल्कि मौजूदा सिस्टम को और ऑप्टिमाइज किया गया है।
कुछ चीजें पहले जैसी ही रखी गई हैं, जैसे रैली-रेड स्टाइल बॉडीवर्क, 21/18-इंच व्हील कॉन्फिगरेशन और लंबी ट्रैवल सस्पेंशन। यानी DesertX की पहचान एक बढ़िया ऑफ-रोड सक्षम एडवेंचर बाइक के रूप में बरकरार रहेगी।
बाइक की कीमत बढ़ने की संभावना
हालांकि नए इंजन और चेसिस के कारण इस बाइक की कीमत बढ़ने की संभावना है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को यह तय करना होगा कि बेहतर बैलेंस, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स और फ्यूचर-रेडी इंजन प्लेटफॉर्म के फायदे बढ़ी हुई कीमत को कितना जायज ठहराते हैं।
