Bajaj Auto ने अपनी पॉपुलर बाइक Bajaj Pulsar N160 को नए अपडेट के साथ पेश किया है। अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, कंपनी ने इस बाइक में कई नए कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड दिए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा गोल्डन यूएसडी फोर्क्स की हो रही है। नई अपडेटेड Pulsar N160 को ज्यादा प्रीमियम और स्पॉर्टी लुक देने की कोशिश की गई है, ताकि यह युवाओं को और ज्यादा आकर्षित कर सके।
2026 Bajaj Pulsar N160 (Photo: Bajaj)
Gold-finished USD forks वाली बाइक
2026 Bajaj Pulsar N160 (Photo: Bajaj)
नई Pulsar N160 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसके Gold-finished USD (Upside Down) front forks हैं। पहले इस बाइक में कन्वेंशनल टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन दिया जाता था, लेकिन अब कंपनी ने इसे ज्यादा प्रीमियम अपील देने के लिए USD forks का इस्तेमाल किया है। इससे बाइक का फ्रंट लुक काफी एग्रेसिव दिखाई देता है। साथ ही राइडिंग स्टेबिलिटी और हैंडलिंग एक्सपीरियंस में भी सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
राइडर्स की पसंद सिंगल सीट सेटअप
कंपनी ने इस नए वेरिएंट में सिंगल पीस सीट सेटअप दिया है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी को कस्टमर्स से फीडबैक मिला था कि कई राइडर्स स्प्लिट सीट की जगह प्रैक्टिकल सिंगल सीट सेटअप पसंद करते हैं। यही वजह है कि कंपनी ने इस बदलाव को पेश किया। इससे डेली कम्युटिंग बेहतर हो सकती है।
इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं
नई Pulsar N160 के इंजन सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। बाइक में वही 164.82cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो लगभग 15.7 bhp की पावर और 14.65 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-speed गियरबॉक्स के साथ आता है। यानी परफॉर्मेंस पहले जैसी ही रखी गई है और कंपनी ने ज्यादा फोकस स्टाइलिंग और राइडिंग फील पर किया है।
बाइक मॉडर्न फीचर्स से है लैस
बाइक में कई मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें LED projector headlamp, USB charging port और digital instrument cluster जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा turn-by-turn navigation support भी दिया गया है, जिससे राइडर्स को रास्ता समझने में आसानी हो सकती है।
सेफ्टी के लिए dual-channel ABS setup
सेफ्टी के लिए बाइक में dual-channel ABS setup दिया गया है। इसके साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक में ABS modes भी उपलब्ध हैं, जिससे राइड कंडीशन के हिसाब से ब्रेकिंग फील को एडजस्ट किया जा सकता है। यह फीचर खासकर नए राइडर्स के लिए उपयोगी माना जा रहा है।
कितनी है बाइक की कीमत
नई Pulsar N160 को कई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें Pearl Metallic White, Racing Red, Polar Sky Blue और Black जैसे रंग शामिल हैं। खासतौर पर golden USD forks के साथ ये कलर्स बाइक को ज्यादा स्पॉर्टी और प्रीमियम अपीयरेंस देते हैं। कीमत की बात करें तो नई Pulsar N160 का अपडेटेड वेरिएंट लगभग 1.22 लाख रुपये (ex-showroom) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।
