ऑटो न्यूज़

2026 Bajaj Pulsar 125 के नए स्टाइलिश लुक पर हार बैंठेगे दिल, चेक करें कीमत

2026 Bajaj Pulsar 125: अभी-अभी बाइक चलाना शुरू किया और एक न्यू राइडर हैं तो आप अपने लिए 2026 Bajaj Pulsar 125 खरीद सकते हैं। यह रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए एक हल्की और आसानी से चलाए जाने वाली बाइक है। फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर वाली यह बाइक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करती है।

2026 Bajaj Pulsar 125

2026 Bajaj Pulsar 125 (Photo : bajaj auto)

2026 Bajaj Pulsar 125: बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर 125cc बाइक 2026 Bajaj Pulsar 125 को पेश किया है। इस बाइक की कीमत 89,910 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए एक हल्की और आसानी से चलाए जाने वाली बाइक की तलाश है तो 2026 Bajaj Pulsar 125 आपको पसंद आ सकती है।

लुक

Bajaj Pulsar 125 को अब नए LED हेडलाइट्स और LED टर्न इंडिकेटर के साथ पेश किया गया है, जिससे यह सड़क पर पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक दिखाई देती है। पुराने हैलोजन यूनिट की जगह अब LED सिस्टम दिया गया है, जो न केवल लुक में एक रिफ्रेशनेस लाता है बल्कि रात में विजिबिलिटी को भी बेहतर करता है।

डिजाइन

सबसे बड़े अपडेट के रूप में बाइक में LED लाइटिंग को शामिल किया गया है, जो कि बाइक के फ्रंट-एंड लुक को काफी बदल देता है। इसके साथ ही बजाज ने कलर ऑप्शन और ग्राफिक्स में भी बदलाव किए हैं ताकि युवा राइडर्स के लिए यह बाइक और अधिक आकर्षक बने। इस बाइक को राइडर्स Black Cyan Blue, Black Dark Grey, Black Race Red और Racing Red Tan Beige में खरीद सकते हैं। सिंगल-सीट और स्प्लिट-सीट वेरिएंट्स दोनों में इन कलर ऑप्शन की सुविधा मिलती है।

इंजन

डिजाइन के अलावा, बाइक का ऑरिजनल मैकेनिकल सेटअप बिना किसी बदलाव के पेश किया गया है। इसमें 124.4cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है, जो लगभग 11.6 bhp पावर और 10.8 Nm टॉर्क जेनरेट करता है, साथ ही इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे गैस-चार्ज्ड ट्विन शॉक एब्ज़ॉर्बर हैं, जबकि ब्रेकिंग के लिए 240 mm फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक का सेटअप मिलता है।

फीचर्स

फीचर्स के मामले में 2026 Pulsar 125 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और राइडर को जरूरी जानकारी देता है। इसके अलावा USB चार्जिंग पोर्ट भी शामिल है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहद सुविधाजनक है। इन फीचर्स के साथ बाइक न केवल स्टाइलिश दिखती है बल्कि राइड करने में भी प्रैक्टिकल और कम्फर्टेबल बन जाती है।

कीमत

कीमत की बात करें तो Pulsar 125 के LED हेडलाइट वाला Carbon Disc Single Seat वेरिएंट 89,910** (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है, जबकि Carbon Disc Split Seat LED वेरिएंट ₹92,046 (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। बजाज ने इस बार स्टाइल और सुविधाओं में बदलाव तो किया है, लेकिन इंजन और हैंडलिंग जैसी महत्वपूर्ण खूबियां पहले जैसी ही मिलती हैं, ताकि डेली कम्यूटिंग के लिए यह बाइक एक भरोसेमंद विकल्प बनी रहे।

कौन-से लोगों को आएगी पसंद

Pulsar 125 का 2026 मॉडल उन राइडर्स के लिए खास है जो स्टाइल, तकनीकी अपडेट और स्पोर्टी कम्यूटर बाइक चाहते हैं लेकिन 150cc सेगमेंट में जाने का बजट नहीं रखते। LED लाइटिंग, रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स और डिजिटल कंसोल जैसी अपग्रेड्स इसे रोजमर्रा की राइड के लिए भी खास बनाते हैं।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article