ऑटो न्यूज़

2026 Bajaj Pulsar 125 का अपडेटेड मॉडल नए बदलावों के साथ जल्द होने जा रहा लॉन्च

2026 Bajaj Pulsar 125 भारतीय दोपहिया बाजार में एक बार फिर नए अंदाज में एंट्री करने के लिए तैयार है। बजाज अपनी पॉपुलर Pulsar सीरीज की इस 125cc बाइक को अपडेटेड लुक और मॉडर्न फीचर्स के साथ पेश करने जा रहा है, ताकि यह युवा और रोजमर्रा के राइडर्स दोनों की उम्मीदों पर खरी उतर सके।

Bajaj Pulsar 125

नए बदलावों के साथ आ रही Bajaj Pulsar 125 (Photo: bajaj auto)

2026 Bajaj Pulsar 125: रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए एक बेहतर माइलेज और कम रख-रखाव वाली बाइक की जरूरत महसूस कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। आपके लिए Bajaj Pulsar 125 एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस साल के लिए Bajaj Pulsar 125 के अपडेटेड वर्जन के जल्द ही लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने इस मॉडल की आधिकारिक लॉन्च डेट को लेकर अभी जानकारी नहीं दी है। लेकिन, लॉन्च से पहले ही यह अपडेटेड वर्जन भारतीय शोरूम में पहुंचने लगा है। इस बाइक में LED लाइट्स और नए ग्राफिक्स जैसे अपडेट शामिल होने जा रहे हैं।

नया फेसिया और LED-हेडलाइट सेटअप

अपडेटेड मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव नया फेसिया और LED-हेडलाइट सेटअप है, जिसे पहली बार 125सीसी बाइक में देखा जा रहा है। पुराने हेडलैम्प की जगह अब LED यूनिट के साथ modern और premium लुक मिलता है, जिससे बाइक की ओवरऑल अपील पहले से और बेहतर बन गई है। इसके अलावा नए LED टर्न इंडिकेटर्स और नए ग्राफिक्स भी इसे और आकर्षक बनाते हैं।

बाइक के फीचर और इंजन

बाइक में illuminated स्विचगियर, किक-स्टार्टर, लेफ्ट साइड स्विचगियर पर अलग फ्लैशर बटन, इंजन किल-स्विच, ब्रेक लीवर पर कवर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही पहले जैसा ही पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर बरकरार रखा गया है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी मिलती है, हालांकि इसमें अब भी टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा नहीं मिलती। इंजन की बात करें तो यह भरोसेमंद 124.38cc सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड यूनिट है, जो लगभग 11.8 PS की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क प्रदान करता है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

सस्पेंशन और चेसिस

सस्पेंशन और चेसिस की बात करें तो अपडेटेड Pulsar 125 में टेलीस्कोपिक फ्रंट forks, twin-shock rear suspension और 17-इंच अलॉय व्हील्स जैसी सुविधाएं पहले की तरह ही मिलती हैं। इसके ब्रेकिंग सिस्टम में सामने डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक का संयोजन रखा गया है, जो रोजमर्रा की सवारी के लिए बेहतर कंट्रोल देता है।

कौन-से राइडर्स को आएगी पसंद

बजाज पल्सर 125 नई डिजाइन व फीचर्स के साथ बजट-फ्रेंडली स्पोर्टी कम्यूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। यह कदम उन राइडर्स को खासतौर पर आकर्षित करेगा जो अपनी पहली बाइक में स्टाइल, मॉडर्न फीचर्स और भरोसेमंद प्रदर्शन चाहते हैं।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article