2025 Toyota Camry Launched: टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने नई जनरेशन कैमरी लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 48 लाख रुपये है। कंपनी इसे भारतीय मार्केट में तैयार नहीं कर रही, बल्कि सीकेडी यानी कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन यूनिट के तौर पर बेच रही है। नई जनरेशन कैमरी की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। नई कार को बिल्कुल नया डिजाइन दिया गया है और यहां खूब सारे हाइटेक फीचर्स भी आपको मिलते हैं। 2025 टोयोटा कैमरी का भारत में मुकाबला स्कोडा सुपर्ब और बीवायडी सील ईवी से जारी है।
नई जनरेशन कैमरी की बुकिंग शुरू कर दी गई है।
New Toyota Camry : 9वीं जनरेशन
विदेशी मार्केट में लॉन्च के करीब एक साल बाद नई कैमरी को भारत में लॉन्च किया गया है। ये कार अब अपनी 9वीं जनरेशन में पहुंग गई है और उम्र के हिसाब से कंपनी ने इसे तगड़ा अपडेट दिया है। इसे अब टीएनजीए-के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। भारतीय मार्केट में ये प्रीमियम सेडान करीब 11 साल से बेची जा रही है।
New Toyota Camry : शानदारलुक
पिछले मॉडल के मुकाबले नई जनरेशन टोयोटा कैमरी दिखने में बिल्कुल जुदा और आकर्षक है। इसके अगले हिस्से में बड़ी ग्रिल लगाई गई है, वहीं पैने हेडलैंप्स के साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स भी दिए गए हैं। इसका पिछला हिस्सा भी स्वैग बढ़ाने में आगे है, यहां कुछ लैक्सस वाला लुक मिला है और रैपअराउंड एलईडी टेललैंप्स अच्छे हैं।
New Toyota Camry : इंजन
नई कैमरी के साथ 2.5-लीटर चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 222 बीएचपी ताकत और 221 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने स्मूद ड्राइविंग के लिए इस इंजन को ईसीवीटी ट्रांसमिशन से लैस किया है। कुल मिलाकर ये बहुत फुर्तीला इंजन है जिसका असली मजा हाइवे पर ड्राइविंग के दौरान लिया जा सकता है।
New Toyota Camry : फीचर्स
नई जनरेशन टोयोटा कैमरी का केबिन हाइटेक फीचर्स से लबालब है। कार का डैशबोर्ड 12.3 इंच टचस्क्रीन इफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है, इसके अलावा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मिला है। इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिया गाया है। ये बहुत आधुनिक डैशबोर्ड है जो आपको बहुत प्रभावित करेगा।
New Toyota Camry : एडीएएस सेफ्टी
नई सेडान में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स, वायरलेस चार्जिंग पैड्स और 9 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम दिए गए हैं। कार को लेवल 2 एडीएएस यानी अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, 10 इंच हेड्स अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिले हैं।
