Safari और XUV700 से पंगा लेने आ रही नई SUV, LPG पे चलती है New Duster

2025 Renault Duster: भारत में नई जनरेशन रेनॉ डस्टर को तीन कतार वाली एसयूवी के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। देश के लिए तैयार नई डस्टर के साथ कंपनी 6 और 7-सीटर बैठक व्यवस्था दे सकती है। इसका मुकाबला टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी700 जैसी कारों से होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 Renault Duster India
  • सफारी और XUV700 से मुकाबला
  • लुक और स्टाइल में जोरदार है कार

2025 Renault Duster: डासिया ने ग्लोबल मार्केट में नई बिग्स्टर एसयूवी शोकेस कर दी है जिसे भारतीय मार्केट में रेनॉ डस्टर के नाम से जाना जाता है। कंपनी ने इसे सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है और ये साइज में कुछ बड़ी हो गई है। एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए गए हैं जिसे फिलहाल 5-सीटर लेआउट में ही शोकेस किया गया है। हालांकि भारत में नई जनरेशन रेनॉ डस्टर को तीन कतार वाली एसयूवी के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। देश के लिए तैयार नई डस्टर के साथ कंपनी 6 और 7-सीटर बैठक व्यवस्था दे सकती है। इसका मुकाबला टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी700 जैसी कारों से होने वाला है।

Dacia Bigster Will Launch Soon In India As 2025 Renault Duster

इसका मुकाबला टाटा सफारी और महिंद्रा XUV700 जैसी कारों से होने वाला है

दिखने में कैसी है बिग्स्टर

डासिया बिग्स्टर बहुत कुछ डस्टर एसयूवी जैसी ही दिख रही है जिसमें हेडलैंप के साथ वाय शेप के डीआरएल और इससे जुड़ी हुई ग्रिल शामिल हैं। एसयूवी का अगला बंपर अलग डिजाइन का है और डस्टर से इतर ब्लैक क्लैडिंग और बदले हुए एयरडैम के साथ आया है। डस्टर के मुकाबले बिग्स्टर 227 मिमी लंबी है और इसके व्हील आर्च पर ब्लैक क्लैडिंग लगाई गई है। इसके पिछले दरवाजों पर विंडो के पास लगे डोर हैंडल दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो टेललाइट पुराने हैं और बंपर में मामूली बदलाव हुए हैं। कंपनी ने इसे 17 और 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं।

End of Feed