Yamaha RayZR Street Rally Edition भारत में लॉन्च, लुक और स्टाइल में जबरदस्त स्कूटर

2024 Yamaha RayZR Street Rally Edition: कंपनी ने 125 सीसी के इस स्कूटर को नए फीचर्स के साथ पेश किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 98,130 रुपये रखी गई है। नई यामाहा रेजेडआर 125 को एलईडी डीआरएल के अलावा नया आन्सर बैक फंक्शन दिया गया है। अपडेट की बात करें तो स्कूटर को नया सायबर ग्रीन कलर भी इसके साथ मिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 यामाहा रेजेडआर रैली एडिशन
  • अपडेट हुआ धांसू लुक वाला स्कूटर
  • हाल में अपडेट हुआ स्टैंडर्ड रेजेडआर

2024 Yamaha RayZR Street Rally Edition: त्योहारी सीजन में ग्राहकों को ताजा विकल्प देने के लिए यामाहा ने नई रेजेडआर स्ट्रीट रेली एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 125 सीसी के इस स्कूटर को नए फीचर्स के साथ पेश किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 98,130 रुपये रखी गई है। नई यामाहा रेजेडआर 125 को एलईडी डीआरएल के अलावा नया आन्सर बैक फंक्शन दिया गया है, यानी अपना स्कूटर ढूंढने के लिए फाइंड माय स्कूटर फीचर का इस्तेमाल किया जाता है। अपडेट की बात करें तो स्कूटर को नया सायबर ग्रीन कलर भी इसके साथ मिला है।

2024 Yamaha RayZE Street Rally Edition

नई यामाहा रेजेडआर 125 को एलईडी डीआरएल के अलावा नया आन्सर बैक फंक्शन दिया गया है।

जोरदार दिखता है नया स्कूटर

यामाहा का नया रेजेडआर 125 स्कूटर लुक और स्टाइल में बहुत जोरदार है, खासतौर पर इसका अगला हिस्सा काफी आकर्षक दिखता है। इसके टॉप पर फ्रंट एप्रॉन दिया गया है जो इसके लुक में और भी ज्यादा निखार लाता है। नया आन्सर बैक फंक्शन आपके स्मार्टफोन को वाय-कनेक्ट ऐप के जरिए स्कूटर से कनेक्ट करता है। इसकी मदद से पार्किंग में खड़े स्कूटर को एक बटन टच करते ही साउंड बीप और लाइट के जरिए ढूंढा जा सकता है। ये बजर की आवाज से अपनी लोकेशन बताता है।

End of Feed