4 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी नई Nissan Magnite Facelift, जानें कितनी बदली कार

Nissan Magnite Facelift Launch Date: निसान इंडिया ने मीडिया इनवाइट भेजा है जिसमें 4 अक्टूबर की तारीख निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट लॉन्च के लिए तय की गई है। यानी कंपनी त्योहारी सीजन के सबसे पीक समय पर इस एसयूवी को लॉन्च करने वाली है जिससे बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 4 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई मैग्नाइट
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही एसयूवी
  • त्योहारी सीजन में बढ़ स कती है बिक्री

Nissan Magnite Facelift Launch Date: निसान इंडिया ने कुछ समय पहले ही देश में नई एक्सट्रेल एसयूवी लॉन्च की है, अब कंपनी ने मैग्नाइट फेसलिफ्ट के लॉन्च की तारीख सामने आ गई है। कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजा है जिसमें 4 अक्टूबर की तारीख निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट लॉन्च के लिए तय की गई है। यानी कंपनी त्योहारी सीजन के सबसे पीक समय पर इस एसयूवी को लॉन्च करने वाली है जिससे बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। हाल में इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें इसकी काफी सारी जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि ये क्रैश टेस्ट फैसिलिटी पर नजर आई थी।

2024 Nissan Magnite Facelift SUV

कंपनी त्योहारी सीजन के सबसे पीक समय पर इस एसयूवी को लॉन्च करने वाली है।

दिखने में कितनी अलग होगी

नई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट का टेस्ट मॉडल पूरी तरह स्टिकर्स से ढंका हुआ नजर आया है। हालांकि स्टिकर्स के बावजूद भी स्पाय फोटो में कार के बदलाव साफ नजर आ रहे हैं। 2024 निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को बदला हुआ चेहरा मिलेगा, इसमें दूसरी स्टाइल का बंपर, एल शेप के एलईडी डीआरएल, नई डिजाइन की ग्रिल और अगले हिस्से में नई स्किड प्लेट मिलने वाली हैं। इसके अलावा मैग्नाइट फेसलिफ्ट के साथ ताजा अलॉय व्हील्स, बदले हुए टेललाइट्स और आपडेटेड पिछला बंपर मिल सकते हैं।

End of Feed