6 दिन बाद भारत में लॉन्च होगी 2024 Nissan Magnite, बड़े बदलावों के साथ आ रही SUV

2024 Nissan Magnite Teaser: निसान 4 अक्टूबर को 2024 को नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। त्योहारी सीजन के पीक पर निसान इस एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। हाल में इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें इसकी काफी सारी जानकारी सामने आ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • निसान मैग्नाइट का नया टीजर जारी
  • 4 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी
  • बड़े बदलावों के साथ आ रही कार

2024 Nissan Magnite Teaser: निसान 4 अक्टूबर को 2024 को नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसका नया टीजर जारी कर दिया है। त्योहारी सीजन के पीक पर निसान इस एसयूवी को लॉन्च करने वाली है जिससे बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। हाल में इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें इसकी काफी सारी जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि ये क्रैश टेस्ट फैसिलिटी पर नजर आई थी, अब इसके कई नए फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। ये लुक और स्टाइल में काफी अलग और आकर्षक एसयूवी है।

2024 Nissan Magnite Teased Again

कंपनी ने इसका नया टीजर जारी कर दिया है

दिखने में कितनी अलग होगी

नई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। इन स्पाय फोटोज में नई कार की बहुत सी अहम जानकारी सामने आ गई है। 2024 निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को बदला हुआ चेहरा मिलेगा, इसमें दूसरी स्टाइल का बंपर, एल शेप के एलईडी डीआरएल, नई डिजाइन की ग्रिल और अगले हिस्से में नई स्किड प्लेट मिलने वाली हैं। इसके अलावा मैग्नाइट फेसलिफ्ट के साथ ताजा अलॉय व्हील्स, बदले हुए टेललाइट्स और आपडेटेड पिछला बंपर मिल सकते हैं।

End of Feed