2 हफ्ते बाद लॉन्च होगी नई Nissan Magnite Facelift, जानें कितनी बदल गई SUV

New Nissan Magnite Facelift: निसान भारत में 4 अक्टूबर को नई मैग्नाइट फे सलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। कंपनी त्योहारी सीजन के सबसे पीक समय पर इस एसयूवी को लॉन्च करने वाली है जिससे बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है। हाल में इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें इसकी काफी सारी जानकारी सामने आ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 निसान मैग्नाइट की टेस्टिंग जारी
  • 4 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई एसयूवी
  • मौजूदा मॉडल से बिल्कुल अलग कार

New Nissan Magnite Facelift: निसान इंडिया जल्द नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। कंपनी 2 हफ्ते बाद यानी 4 अक्टूबर को 2024 निसान मैग्नाइट । यानी कंपनी त्योहारी सीजन के सबसे पीक समय पर इस एसयूवी को लॉन्च करने वाली है जिससे बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। हाल में इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें इसकी काफी सारी जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि ये क्रैश टेस्ट फैसिलिटी पर नजर आई थी, अब इसके कई नए फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। ये लुक और स्टाइल में काफी अलग और आकर्षक एसयूवी है।

2024 Nissan Magnite

कंपनी 2 हफ्ते बाद यानी 4 अक्टूबर को 2024 निसान मैग्नाइट लॉन्च करेगी

दिखने में कितनी अलग होगी

नई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट का टेस्ट मॉडल पूरी तरह स्टिकर्स से ढंका हुआ नजर आया है। हालांकि स्टिकर्स के बावजूद भी स्पाय फोटो में कार के बदलाव साफ नजर आ रहे हैं। 2024 निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को बदला हुआ चेहरा मिलेगा, इसमें दूसरी स्टाइल का बंपर, एल शेप के एलईडी डीआरएल, नई डिजाइन की ग्रिल और अगले हिस्से में नई स्किड प्लेट मिलने वाली हैं। इसके अलावा मैग्नाइट फेसलिफ्ट के साथ ताजा अलॉय व्हील्स, बदले हुए टेललाइट्स और आपडेटेड पिछला बंपर मिल सकते हैं।

End of Feed