MPV सेगमेंट में फिर धूम मचाने आई नई 2023 Toyota Innova Crysta, कीमत इतनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 15, 2023, 04:58 PM IST

टोयोटा किर्लोसकर मोटर (TKM) ने नई Innova Crysta Diesel की कीमत का ऐलान की दिया है जो 19.13 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी ने नई इनोवा क्रिस्टा के साथ कई बदलाव किए हैं जिनमें सबसे अहम नए ईंधन नियम हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लॉन्च
  • 19.13 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • नई इनोवा को मिला इंजन अपडेट

2023 Toyota Innova Crysta Launched In India: टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने नई इनोवा क्रिस्टा डीजल वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने चार वेरिएंट्स और दो ट्रिम्स में पेश किया है. कंपनी ने 2023 मॉडल इनोवा क्रिस्टा डीजल के जी7 और 8-सीटर वेरिएंट्स की एक्शोरूम कीमत क्रमशः 19.13 लाख और 19.18 लाख रुपये रखी गई है. एमपीवी के जीएक्स7 वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है, वहीं इसके 8-सीटर मॉडल की कीमत 20.04 लाख रुपये रखी गई है. हालांकि टोयोटा ने अब तक नई इनोवा क्रिस्टा के वीएक्स और जेडएक्स वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है.

2023 Toyota Innova Crysta Launched In India

टोयोटा ने अब तक नई इनोवा क्रिस्टा के वीएक्स और जेडएक्स वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है.

कितना दमदार है नई एमपीवी का इंजन

2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डीजल के साथ 2.4-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जैस है. ये दमदार इंजन 148 बीएचपी ताकत और 360 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. बता दें कि कंपनी ने इससे पहले एमपीवी में दिए जाने वाले 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया है. नई इनोवा क्रिस्टा को 5 रंगों - सिल्वर, सुपरव्हाइट, एटिट्यूड ब्लैक, व्हाइट पर्ल क्रिस्टल शाइन और अवेंट-ग्रेड ब्रोन्ज में उपलब्ध कराया गया है.

End of Feed