ऑटो न्यूज़

Hyundai Verna को मिली जोरदार सेफ्टी रेटिंग, भारत की पांचवीं परफेक्ट 5 स्टार कार

Global NCAP ने नई Hyundai Verna का Crash Test करके देखा है जिसमें इस कार को जबरदस्त Safety Rating मिली है। ये देश की पांचवीं कार बनी है जिसे क्रैश टेस्ट के बाद परफेक्ट 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिल पाई है।

Image

परफेक्ट 5 स्टार रेटिंग पाने वाली ये भारत की पांचवीं कार बनी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 ह्यून्दे वर्ना ने गाड़े झंडे
  • परफेक्ट 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
  • भारत की पांचवीं कार है वर्ना

Hyundai Verna Safety Rating: भारतीय मार्केट में सुरक्षित कारों की भारी डिमांड है और सेफ्टी के मामले में नई ह्यून्दे वर्ना ने भी झंडे गाड़ दिए हैं। ग्लोबन एनकैप यानी न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम ने 2023 ह्यून्दे वर्ना को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। वयस्कों की सुरक्षा के लिए इस सेडान को 34 में से कुल 28.18 अंक मिले हैं, वहीं बच्चों की सेफ्टी के लिए 49 में से 42 अंक नई वर्ना ने पाए हैं। बता दें कि परफेक्ट 5 स्टार रेटिंग पाने वाली ये भारत की पांचवीं कार बनी है, इससे पहले फोक्सवैगन ग्रुप की स्कोडा स्लाविया, कुशक, फोक्सवैगन वर्टिस और टाइगुन को ये शानदार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।

दिखने में बहुत हॉट है कार

2023 ह्यून्दे वर्ना को देखते ही आप समझ जाते हैं कि नई जनरेशन का मतलब असल में नई पीढ़ी की कार है। नई वर्ना के स्टैंडर्ड और टर्बो वेरिएंट में कंपनी ने मामूली बदलाव किए हैं। कार का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वेरिएंट काले अलॉय व्हील्स के साथ लगे लाल ब्रेक कैलिपर्स से लैस है। कार के अगले हिस्से में नई पैरामेट्रिक ग्रिल लगी है, वहीं इसके इर्द-गिर्द हेडलैंप्स लगाए गए हैं। यहां तक कि कार का पिछला हिस्सा भी दिखने में जोरदार है, यहां एलईडी टेललैंप्स मिले हैं जिन्हें बीच से जोड़ता हुआ एक कनेक्टेड लाइटबार भी मिला है।

दीवाना बना देंगे फीचर्स

नई जनरेशन ह्यून्दे वर्ना के केबिन को भी बहुत हाइटेक बनाया गया है और खूस सारे फीचर्स डैशबोर्ड पर ग्राहकों को मिलने वाले हैं। कार में इलेक्टॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड, 10.25-इंच के दो स्क्रीन जिनमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और पूरी तरह काले केबिन में रेड एक्सेंट शामिल हैं। ये फीचर्स वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से बदलने वाले हैं। जैसे ही आप नई जनरेशन ह्यून्दे वर्ना का केबिन देखेंगे, समझ जाएंगे कि मुकाबले के हिसाब से कंपनी ने 2023 वर्ना पर कितनी मेहनत की है।

सुंदर के साथ सुरक्षित भी

नई ह्यून्दे वर्ना सिर्फ दिखने में ही अच्छी नहीं है, बल्कि सेफ्टी के लिहाज से भी इसे जानदार फीचर्स दिए गए हैं। नई कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस के साथ आती है। इसके अंतर्गत कार में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन एग्जिट वार्निंग, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऐसे ही कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भारत सरकार ने अब कई सारे सेफ्टी फीचर्स कारों के साथ अनिवार्य कर दिए हैं वो भी यहां मिलते हैं।

टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प

ह्यून्दे ने 2023 वर्ना सेडान के साथ दो इंजन विकल्प दिए हैं और ये दोनों ही पेट्रोल हैं। इस कार को मिला पहला इंजन 1.5-लीटर की पेट्रोल यूनिट है। ये नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 115 पीएस ताकत बनाता है और मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। दूसरे नंबर पर आता है 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। ये 160 पीएस ताकत बनाता है और कंपनी ने यहां 6-स्पीड मैनुअल के अलावा डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया है।

TNN Auto Desk
TNN ऑटो डेस्क author

ऑटोमोटिव जगत से जुड़े हर दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबर हम यहां आपको समय पर देंगे। चाहे कारें हों या बाइक्स, इलेक्ट्रिक हो या हाईब्रिड सबके बारे में सच्ची और अच्छी जानकारी आपको लगातार मितली रहेगी।

और पढ़ें
End of Article