ऑटो न्यूज़

दमदार इंजन और नए फीचर्स के साथ आई 2023 Hyundai Alcazar, जानें कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 7, 2023, 07:24 PM IST

Hyundai ने भारत में Alcazar SUV का नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.74 लाख रुपये है. कंपनी ने एसयूवी के साथ अब कई नए फीचर्स भी दिए हैं और ये बहुत सेफ है.

Image

नई एल्कजार 7-सीटर पेस्ट्रीज की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.74 लाख रुपये है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 ह्यून्दे एल्कजार भारत में लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.74 लाख
  • दमदार इंजन के साथ मिले नए फीचर्स

2023 Hyundai Alcazar Launched With Turbo Petrol Engine: ह्यून्दे इंडिया ने एल्कजार एसयूवी के नए वेरिएंट की कीमत का ऐलान कर दिया है जिसे 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मार्केट में लाया गया है. नई एल्कजार 7-सीटर पेस्ट्रीज की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.74 लाख रुपये है जो सिग्नेचर ऑप्शनल 6-सीटर ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 20.25 लाख रुपये तक जाती है. नई एसयूवी स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा दमदार होने के साथ महंगी भी है और इसी महीने के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी.

2-लीटर इंजन की जगह आया टर्बो

ह्यून्दे एल्कजार के साथ मिलने वाले 2.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की जगह अब नए 1.5-लीटर टर्बो इंजन ने ले ली है. आरडीई नियमों के उपयुक्त और ई20 यानी एथेनॉल ईंधन के लिए रेडी ये नया इंजन 160 हॉर्सपावर जनरेट करता है. कंपनी ने नए वेरिएंट को अब 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से लैस किया है जिसने 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की जगह ली है. एसयूवी का 1.5-लीटर डीजल इंजन 115 एचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क बनाता है.

नए फीचर्स के साथ आई 2023 एल्कजार

ह्यून्दे इंडिया ने नई 1.5 टर्बो पेट्रोल एल्कजार के साथ कई नए फीचर्स दिए हैं जिनमें स्टार्ट/स्टॉप तकनीक शामिल है. कंपनी का दावा है कि डीसीटी वेरिएंट में नई एसयूवी 18 किमी/लीटर और मैनुअल गियरबॉक्स में 17.5 किमी/लीटर माइलेज देती है. सेफ्टी पर नजर डालें तो यहां साइड और कर्टन एयरबैग्स मिलाकर कुल 6 एयरबैग्स दिए गए हैं जो सभी वेरिएंट में मिल रहे हैं. दिखने में नई एसयूवी बहुत जोरदार है और नई ग्रिल ने एल्कजार ज्यादा आकर्षक हो गई है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article