हीरो ने 2023 Super Splendor XTEC BS6 फेज II लॉन्च कर दिया है। इसकी पहली यूनिट्स डीलरशिप पर आ चुकी है। नई Super Splendor XTEC BS6 फेज II की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होने की उम्मीद है। ये Honda Shine, TVS Raider और Bajaj CT 125X जैसी बाइक से मुकाबला करेगी।
ये नई हीरो स्प्लेंडर Honda Shine, TVS Raider और Bajaj CT 125X जैसी बाइक को टक्कर देगी। (सोर्स- You Tube/Biker Mjk 2)
जानें क्या है नया
इसमें LED हेडलाइट और LED DRL को अपडेट किया गया है। जो इंटीग्रेटेड लो बीम और हाई बीम के साथ 2-लेवल एलईडी हेडलाइट से लैस होगी। हेड लाइट के दो हिस्सों को बीच में लगे LED DRL से अलग किया गया है। इसकी LED DRL हमेशा चालू रहती है। साथ ही टर्न इंडिकेटर्स और टेल लैंप में हैलोजन बल्ब लगे हुए हैं। फ्रंट में अपडेटेड लाइटिंग के साथ, हेडलाइट काउल और वाइजर को भी अपडेट किया गया है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल का अपडेट भी मिला है।
फोन भी कर पाएंगे चार्ज
डिजिटल स्पीडोमीटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है और इसे यूजर्स के स्मार्टफोन के साथ जोड़े जाने पर कॉल और SMS अलर्ट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स रीयल टाइम माइलेज और साइड स्टैंड, हाई बीम और i3S जैसी कई जानकारी देख सकते हैं। लाइटिंग सेटअप और नए फुल डिजिटल स्पीडोमीटर में बदलाव के साथ, नए सुपर स्प्लेंडर XTEC BS6 फेज II मॉडल की वायरिंग भी बदल गई है। डिजिटल स्पीडोमीटर के आस-पास की जगहों को अपडेट किया गया है और एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। कॉस्मेटिक अपडेट के मामले में, एक नया रंग और अपडेटेड ग्राफिक्स और स्टिकरिंग भी शामिल है। फ्यूल टैंक पर सुपर स्प्लेंडर लोगो में 3डी डिजाइन है। इसके एग्जॉस्ट पाइप को अपडेट किया गया है और यह अब पहले वाले मॉडल की तुलना में स्लिमर यूनिट है।
60 kmpl का मिल सकता है माइलेज
सुपर स्प्लेंडर एक्सटीईसी बीएस6 फेज II परफॉर्मेंस इंजन पहले जैसा ही है, इसे बीएस6 फेज II एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया गया है। बाइक 124.7cc एयर-कूल्ड मोटर पर चलती है जो 10.7 bhp की मैक्सिमम पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। न्यू स्प्लेंडर एक्सटेक ई20 इथेनॉल-ब्लेंड फ्यूल को सपोर्ट करता है। इसे E20 फ्यूल के अनुरूप बनाने के लिए इंजन में बदलाव किए गए हैं। हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC BS6 फेज II लगभग 60 kmpl से ज्यादा का माइलेज दे सकता है। वहीं ज्यादा ट्रैफिक में, माइलेज लगभग 50 kmpl से ज्यादा का हो सकता है। इसके कीमतों की घोषणा आने वाले दिनों में की जा सकती है।
