2023 Hero Karizma XMR 210 के ब्रांड एंबेसडर बने ऋतिक रोशन, जल्द होगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 14, 2023, 11:09 PM IST

Hero MotoCorp भारत में बहुत जल्द नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जिसका नाम Karizma XMR 210 है। ये दमदार बाइक की भारत में वापसी होगी और कंपनी इसे जोरदार स्टाइल और डिजाइन में पेश करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 Hero Karizma XMR 210
  • ऋतिक रोशन बने ब्रैंड एंबेसडर
  • जोरदार वापसी को तैयार बाइक

2023 Hero Karizma XMR 210: हीरो मोटोकॉर्प बहुत जल्द भारतीय मार्केट में करिज्मा की वापसी करने वाली है जिसके नए टीजर कंपनी ने जारी कर दिए हैं। नई हीरो करिज्मा एक्सएमआर नाम से बाइक को बेचा जाएगा और नई बाइक के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है। नई करिज्मा एक्सएमआर 210 का नया टीजर भी कंपनी ने जारी किया है, इसमें स्टाइल और डिजाइन के बेहतरीन अंदाज की झलक देखने को मिली है। हीरो की पुरानी करिज्मा ने भारत में सफलता के झंडे गाड़े थे और देश में वापसी के बाद भी हीरो यही उम्मीद दोबारा कर रही है।

2023 Hero Karizma New Teaser

स्टाइ डिजाइ बेहतरी अंदा झल देखन मिल

किस तारीख को होगी लॉन्च

29 अगस्त को हीरो करिज्जा एक्सएमआर 210 लॉन्च की जाने वाली है। बिल्कुल नए अवतार वाली बाइक स्टाइल और डिजाइन में काफी अलग होगी, हालांकि करिज्मा की लेगेसी को बरकरार रखने के लिए इसे पहले जैसा लुक भी दिया जा सकता है। इसका टेस्ट मॉडल भी टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। कयास लग रहे हैं कि एक्सएमआर कम दमदार वेरिएंट होगा, वहीं एक्सएमआर 210 ज्यादा दमदार इंजन के साथ आएगी।

End of Feed