ऑटो न्यूज़

ट्विन-टर्बो पेट्रोल और प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में दिखेंगी MG की नई गाड़ियां, लुक और फीचर्स उड़ा देंगे होश

JSW MG Motor India भारतीय बाजार में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान करीब छह नए मॉडल लॉन्च करने जा रहा है।

Image

Upcoming MG SUV (Photo: MG Motor)

Upcoming MG SUV: JSW MG Motor India भारतीय बाजार में आने वाले समय में एक बड़े विस्तार की योजना बना रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान करीब छह नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है। इनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियां, प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी और कुछ नए पेट्रोल इंजन वाले मॉडल शामिल होंगे। इस आर्टिकल में कंपनी की दो अपकमिंग गाड़ियों की खूबियों पर बात कर रहे हैं-

MG Majestor

कंपनी नई प्रीमियम एसयूवी MG Majestor लॉन्च करने जा रही है। इस एसयूवी का उत्पादन गुजरात के हालोल प्लांट (Halol plant) में शुरू हो चुका है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी 41 हजार रुपये की शुरुआती राशि के साथ शुरू कर दी है। एमजी मेजेस्टर को भारतीय बाजार में लगभग 40 लाख से 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

नई एमजी मेजेस्टर को दो वेरिएंट शार्प और सैवी में पेश किया जाएगा। एसयूवी में 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 215 बीएचपी की ताकत और 478.5 एनएम का टॉर्क पैदा करेगा। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगा।

कंपनी ने इस एसयूवी को एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें तीन लॉकिंग डिफरेंशियल और पांच ड्राइविंग मोड नॉर्मल, मड, सैंड, रॉक और स्नो दिए गए हैं।

नई एमजी मेजेस्टर के इंटीरियर को भी काफी प्रीमियम बनाया गया है। एसयूवी में ब्लैक थीम वाला केबिन और सिल्वर फिनिश दी गई है। फीचर्स की बात करें तो इसमें दो 12.4 इंच की डिस्प्ले, 12-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, 12-वे पावर्ड ड्राइवर सीट विद मेमोरी फंक्शन और 8-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे।

इसके अलावा, एसयूवी में 64 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग, लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स भी दिए जाएंगे।

MG Starlight 560

इसके अलावा, कंपनी 2026 में भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी भी लॉन्च करेगी, जिसे MG Starlight 560 के नाम से पेश किया जा सकता है। यह मॉडल वैश्विक बाजार में मौजूद वूलिंग स्टारलाइट 560 पर आधारित होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एसयूवी अक्टूबर 2026 तक भारतीय बाजार में आ सकती है।

एमजी स्टारलाइट 560 में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 किलोवॉट-घंटे की बैटरी और आगे की ओर लगा इलेक्ट्रिक मोटर दिया जा सकता है। यह सेटअप कुल मिलाकर 197 बीएचपी की ताकत और 230 एनएम टॉर्क पैदा करेगा। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी केवल इलेक्ट्रिक मोड में लगभग 100 किलोमीटर तक चल सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article