इमरान खान पर Ex-Wife रेहम खान ने फिर ली चुटकी, T20 में पाकिस्‍तान की हार के बाद किया ये ट्वीट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2021, 01:33 PM IST

Reham Khan on Imran Khan: टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान की हार के बाद इमरान खान ने अपनी टीम का मनोबल बढ़ाया तो पाक क्रिकेट टीम के बहाने रेहम खान ने एक बार फिर इमरान खान पर तंज कर दिया।

google

इस्‍लामाबाद/लंदन : टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जिसके बाद पाकिस्‍तान के क्रिकेट फैंस में जाहिर तौर पर निराशा है। इस बीच पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर अपने मुल्‍क की क्रिकेट टीम से निराश नहीं होने के लिए कहा तो ऑस्‍ट्रेलिया को जीत की बधाई भी दी। वहीं उनकी पूर्व पत्‍नी रेहम खान ने पाक क्रिकेट टीम के बहाने एक बार फिर इमरान खान पर तंज किया और कहा कि उन्‍हें 'ज‍िद नहीं करनी चाहिए थी।'

इमरान खान पर Ex-Wife रेहम खान ने फिर ली चुटकी, T20 में पाकिस्‍तान की हार के बाद किया ये ट्वीट

रेहम खान ने इमरान खान को लेकर ऐसा क्यों कहा, इसे समझने के लिए पहले ये जान लें कि इमरान खान ने पाकिस्‍तान की हार पर अपनी टीम से क्या कहा? पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाते हुए इमरान खान ने अपने ट्वीट में कहा, 'बाबर आजम और उनकी टीम के लिए... मैं जानता हूं कि आप सभी इस वक्त कैसा महसूस कर रहे होंगे, क्योंकि क्रिकेट फील्ड पर इस तरह की निराशाओं का सामना मैंने भी किया है। लेकिन आपने जिस तरह का क्रिकेट खेला है और जो अपनी जीत में जो विनम्रता दिखाई है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। टीम ऑस्ट्रेलिया को बधाई।'

End of Feed