'सदाबहार दोस्त' पाक को झटका, अपने नागरिकों की मौत के लिए चीन ने मांगा 38 मिलियन डॉलर का मुआवजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2021, 10:25 AM IST

China demands compensation to Pakistan : 'बिजनेस रिकॉर्डर' में मुस्ताक गुमान ने लिखा है कि दासू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर दोबार काम शुरू करने से पहले चीन चाहता है कि पाकिस्तान मारे गए उसके इंजीनियरों के परिजनों को मुआवजा दे।

google

इस्लामाबाद : आर्थिक मोर्चे पर पहले से ही मुसीबतों को सामना कर रहे पाकिस्तान को उसके 'सदाबहार दोस्त' चीन ने झटका दिया है। दरअसल, दासू डैम प्रोजेक्ट पर हुए हादसे में मारे गए अपने इंजीनियरों के लिए उसने भारी भरकम मुआवजे की मांग की है। मुआवजे की यह राशि 38 मिलियन अमेरिकी डॉलर की है। गत 14 जुलाई को हुए इस हादसे में नौ चीनी नागरिकों सहित 13 लोगों की मौत हुई। यहा विस्फोट में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। पाकिस्तान ने कहा था कि वह इस इस घटना की जांच करेगा जिस पर चीन ने संदेह जताया है। बाद में बीजिंग ने यहां अपना एक जांच दल भेजा। अब मुआवजे की मांग कर चीन ने पाकिस्तान को एक बड़ा झटका दिया है।

'सदाबहार दोस्त' पाक को झटका, अपने नागरिकों की मौत के लिए चीन ने मांगा 38 मिलियन डॉलर का मुआवजा

चीनी कंपनी चाहती है कि पाकिस्तान उसे मुआवजे दे 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक 'बिजनेस रिकॉर्डर' में मुस्ताक गुमान ने लिखा है कि दासू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर दोबार काम शुरू करने से पहले चीन चाहता है कि पाकिस्तान मारे गए उसके इंजीनियरों के परिजनों को मुआवजा दे। बता दें कि डैम प्रोजेक्ट पर जा रही बस रास्ते में विस्फोटकों से लदी एक कार से टकरा गई। विस्फोट होने के बाद बस खाई में गिर गई। 

End of Feed