Norway Chess open: 16 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने मचाया धमाल, जीता नार्वे शतरंज ओपन का खिताब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 12:22 PM IST

Praggnanandhaa wins title in Norway chess open:16 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर धमाल मचाया है। उन्होंने नार्वे शतरंज ओपन का खिताब जीत लिया है।

google

स्टैवैगनर: युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) आर प्रज्ञानानंद नार्वे शतरंज ग्रुप ए ओपन शतरंज टूर्नामेंट के नौ दौर के मुकाबले में 7.5 अंकों के साथ विजेता बने। शीर्ष वरीयता प्राप्त 16 वर्षीय जीएम ने शानदार लय को जारी रखते हुए पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहे। उन्होंने शुक्रवार की देर रात साथी भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) वी प्रणीत पर जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन किया।

Norway Chess open: 16 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने मचाया धमाल, जीता नार्वे शतरंज ओपन का खिताब

एक अंक से आगे रहे प्रज्ञानानंद

प्रज्ञानानंद (ईएलओ 2642) दूसरे स्थान पर काबिज आईएम मार्सेल एफ्रोइम्स्की (इजराइल) और आईएम जंग मिन सेओ (स्वीडन) से एक अंक आगे रहे। प्रणीत छह अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थे, लेकिन कम टाई-ब्रेक स्कोर के कारण आखिरी तालिका में छठे स्थान पर खिसक गये।

End of Feed