Mumbai Fire:लोअर परेल इमारत में आग पर पाया गया काबू, जान बचाने के लिए कूदे युवक की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2021, 02:28 PM IST

Fire breaks out in Parel's building : मुंबई के परेल इलाके की एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगी है। इमारत में लगी आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अविघ्न अपार्टमेंट में यह आग लगी है।

google

मुंबई : मुंबई के परेल इलाके की एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है।आग 60 मंजिला अविघ्न अपार्टमेंट की 19वीं मंजिल पर लगी थी। इस इमारत में कई होई प्रोफाइल लोग एवं कारोबारी रहते हैं। मौके पर पहुंचीं मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस हादसे के लिए इमारत के बिल्डर को जिम्मेदार ठहराया है। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में तीन मंजिलें आ चुकी थीं। इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। जान बचाने के लिए 19वीं मंजिल से कूद एक व्यक्ति की जान चली गई है। आग का स्तर -4 बताया गया है। आग का यह स्तर काफी गंभीर माना जाता है। 

Mumbai Fire:लोअर परेल इमारत में आग पर पाया गया काबू, जान बचाने के लिए कूदे युवक की मौत

कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है धुंआ

आग इतनी भीषण थी कि इमारत से निकलने वाले धुएं को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। केईएम अस्पताल के डिप्टी डीन डॉक्टर प्रवीण बांगर ने बताया कि 19वीं मंजिल से कूदने वाले व्यक्ति अरुण तिवारी (30) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इमारत में लगे अग्निशमन उपकरण पिछले दो सालों से काम नहीं कर रहे थे।    

End of Feed