Mumbai Crime: मुंबई में सनसनी, कांदिवली में ड्राइवर ने तीन महिलाओं की हत्‍या कर लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 06:36 PM IST

Mumbai Crime: मुंबई के कांदिवली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक ड्राइवर ने प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर तीन महिलाओं की गला दबा कर हत्‍या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। मृतक के जेब से मिली सुसाइड नोट में उसने हत्‍या की बात कबूल की है।

google

Mumbai Crime: मुंबई के कांदिवली क्षेत्र में सुसाइड का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां पर करीब 15 साल पहले बंद हो चुके दलवी अस्‍पताल के अंदर 4 लोग मृत पाए गए। इसमें तीन महिला और एक पुरुष है। पुरुष ने तीनों महिलाओं की हत्‍या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। पुलिस ने चारों शवों को अस्‍पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है।

Mumbai Crime: मुंबई में सनसनी, कांदिवली में ड्राइवर ने तीन महिलाओं की हत्‍या कर लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट
Photo Credit: Representative Image

जानकारी के अनुसार, कांदिवली एरिया में उस वक्त सब लोग हैरान रह गए, जब पता चला कि दलवी अस्‍पताल के अंदर चार लोग मृत पाए गए हैं। पुलिस ने हत्‍या करने वाले की पहचान वाहन चालक शिवदयाल सेन के तौर पर की है। वहीं तीनों महिलाओं की पहचान किरण दलवी, मुस्कान दलवी, भूमि दलवी के रूप में हुई। किरण दलवी एक डॉक्टर की पत्नी और दो अन्‍य मृतक इनकी बेटी थी। घटनास्थल पर हत्‍या करने वाले मृतक के पास से कांदिवली पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर कर दी हत्‍या

End of Feed