UP Cabinet Ministers List 2022 : योगी 2.0 में 18 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री, 20 राज्य मंत्री,पूरी लिस्ट पर एक नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 09:08 PM IST

UP Cabinet Ministers List 2022 :योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई थी । इस मौके पर केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

google

UP Cabinet Minister List 2022: यूपी के राजनीतिक इतिहास में शुक्रवार का दिन यानी 25 फरवरी का दिन खास था। योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने के साथ ही उनके योगी 2.0 की शुरूआत हो गई है, इस मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण एवं वोटबैंक का भी ख्याल रखा गया है साथ ही नए और पुराने चेहरों को भी तवज्जो इस सरकार में दी गई है।लखनऊ के अटल बिहारी वाजेपेयी इकाना स्टेडियम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ की शपथ दिलाई और मंत्रियों ने भी शपथ ली है, गौर हो कि योगी आदित्यनाथ 37 साल बाद लगातार दूसरी बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने हैं, योगी आदित्‍यनाथ के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने डिप्‍टी सीएम पद की शपथ ली है।

UP Cabinet Ministers List 2022 : योगी 2.0 में 18 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री, 20 राज्य मंत्री,पूरी लिस्ट पर एक नजर

गौर हो कि बीजेपी का फोकस मिशन 2024 पर है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे कुछ विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा गया है।उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। स्वतंत्र देव सिंह को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनाया गया है। वह यूपी बीजेपी अध्यक्ष हैं। 

End of Feed