Happy Dhanteras 2022 Wishes Images, Messages: शानदार शायरी व मैसेजेस के जरिए दें अपनों को धनतेरस की शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2022, 10:48 PM IST

Happy Dhanteras 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: आज धनतेरस का पावन पर्व है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा अर्चना करने से धन धान्य की कभी कोई कमी नहीं होती। नीचे दिए शानदार, शायरी व मैसेजेस के जरिए आप अपनों को धनतेरस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

google

Happy Dhanteras 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: धनतेरस से दिवाली के पर्वों की माला की शुरुआत हो जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरी और कुबेर महाराज की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरी को आरोग्य का देवता कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान धन्वंतरी ने ही आयुर्वेद (Happy Dhanteras 2022) की उत्पत्ति की थी। इस दिन विधि विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरी और कुबेर महाराज की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है व धन संबंधी सभी समस्याओं का निवारण होता है।

Happy Dhanteras 2022 Wishes Images, Messages: शानदार शायरी व मैसेजेस के जरिए दें अपनों को धनतेरस की शुभकामनाएं

वहीं इस दिन आभूषण व बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से इसमें 13 गुना वृद्धि होती है। ऐसे में शुभ मुहूर्त देखकर खरीदारी करें। इस लेख के माध्यम से हम आपके लिए धनतेरस की शानदार शायरी, विसेज और कोट्स लेकर आए हैं, जिसे अपने दोस्तों व सगे संबंधियों को व्हाट्सएप व मैसेज कर आप धनतेरस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Dhanteras 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status

End of Feed