Bali Facts: बाली में बच्चों के होते हैं केवल ये चार नाम, साल में होते हैं केवल 210 दिन, जानिए ये दिलचस्प बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 05:24 PM IST

Indonesia Capital Bali Facts: इंडोनेशिया की राजधानी बाली में जी20 का सालाना वैश्विक सम्मेलन चल रहा है। बाली जहां अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में चर्चित है। वहीं, इस देश से जुड़ी कई ऐसी दिलचस्प बातें हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानिए बाली से जुड़ी ये दिलचस्प बातें।

google

Indonesia's Capital Bali Facts: जी20 देशों का सालाना वैश्विक सम्मेलन इस साल इंडोनेशिया की राजधानी बाली में आयोजित किया जा रहा है। दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बाली पहुंचे हैं। भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इंडोनेशिया की राजधानी बाली में हर साल हजारों की संख्या में भारतीय टूरिस्ट छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। बाली देश अपनी खूबसूरती के लिए पॉपुलर है। वहीं, इससे जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली बातें हैं, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे। 

Bali Facts: बाली में बच्चों के होते हैं केवल ये चार नाम, साल में होते हैं केवल 210 दिन, जानिए ये दिलचस्प बातें

बाली में बच्चों के केवल चार नाम होते हैं। पहला बच्चे का नाम वायन, पुटु, गेडे होता है। दूसरे बच्चे का नाम माडे, काडेक या फिर नेनगाह है।  तीसरे बच्चे का नाम न्योमन या कोमाग होता है। वहीं, चौथे बच्चे का नाम केतुत होता है। इसके बाद यदि पांचवां बच्चा होता है तो ये चक्र एक बार फिर दोबारा से शुरू होता है। वहीं, लड़कियों की बात करें तो पहली बेटी का नाम नी लुह होता है। यदि घर में बेटा पैदा हुआ है तो उसके नाम के आगे आई लगा होता है जैसे- आई वयान पेजंग। वहीं, लड़की के नाम की शुरुआत नी से होती है जैसे नी केतुत।

End of Feed