Rajasthan: जयपुर के चाकसू में दर्दनाक सड़क हादसा, ECO वैन और ट्रक की भिडंत में 6 छात्रों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2021, 11:07 AM IST

Jaipur Road Accident: राजस्थान के जयपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 6 छात्रों की जान चले गई है। ये सभी छात्र REET की परीक्षा देने के लिए बारां से सीकर जा रहे थे। 

google

जयपुर: राजस्थान के जयपुर स्थित चाकसू में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident in Jaipur) में 6 छात्रों की मौत हो गई है। शनिवार सुबह NH-12 निमोडिया मोड के पास एक बेकाबू ईको वैन ट्रक में जा घुसी जिससे वैन में सवार 6 छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पांच अन्य घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि वैन में सवार सभी 11 लोग बारां से सीकर REET की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। घायलों को चाकसू  के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Rajasthan: जयपुर के चाकसू में दर्दनाक सड़क हादसा, ECO वैन और ट्रक की भिडंत में 6 छात्रों की मौत
Photo Credit: Twitter

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक प्रकट करते हुए कहा, 'चाकसू में सड़क हादसे में छह रीट अभ्यर्थियों की मृत्यु दुखद है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख एवं घायलों को 50 हजार रूपए मुआवजा दिया जाएगा। मैं सभी अभ्यर्थियों से निवेदन करता हूं कि यात्रा करते हुए सावधानी रखें। तेज गति एवं असावधानीपूर्ण तरीके से वाहन ना चलाएं। यथासंभव सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। कोई भी परीक्षा आपके जीवन से बड़ी नहीं हो सकती है।'

End of Feed