Amit Shah statement on Jammu Kashmir: विपक्ष को अमित शाह का जवाब, परेशान न हों बदल रहा है कश्मीर

  • Updated Nov 20, 2019, 02:54 PM IST

jammu kashmir issue in parliament: राज्यसभा में विपक्ष ने जम्मू-कश्मीर की वर्तमान हालात पर सरकार से सवाल किया। विपक्ष के सवालों को गृहमंत्री अमित शाह ने सिलसिलेवार जवाब दिया।

नई दिल्ली। बुधवार को राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद के साथ साथ दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं ने पूछा कि सरकार बताए कि अभी जम्मू-कश्मीर में हालात कैसे हैं। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि घाटी में आज भी इंटरनेट सेवा बहाल नहीं है, स्कूल पूरी तरह से खुले नहीं हैं, लोगों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं, सेब के व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ये भी पूछा कि सरकार उन नेताओं को रिहा करेगी जो नजरबंद हैं। इन सवालों का गृहमंत्री अमित शाह ने सिलसिलेवार जवाब दिया। 

गृहमंत्री अमित शाह जब जवाब देने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने शुरुआत ही इस बात से की पांच अगस्त के बाद जिस तरह की आशंका व्यक्त की गई थी वो निर्मूल साबित हुई है। अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद पुलिस की गोली से किसी शख्स की मौत नहीं हुई और यह अपने आप में बड़ी कामयाबी है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गुलामनबी आजाद से कहा कि आजाद साहेब अगर अतीत के पन्नों को खोला गया तो बात बहुत दूर तक जाएगी। 

 

End of Feed