234 दिन की नजरबंदी के बाद उमर अब्दुल्ला का इंटरव्यू, नाविका कुमार के तीखे सवाल, यहां देखें पूरी बातचीत

  • Updated Aug 2, 2021, 11:09 PM IST

Omar Abdullah Interview: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने खास बातचीत की है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) नेता उमर अब्दुल्ला के साथ टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने खास बातचीत की है। उन्होंने उमर अब्दुल्ला से अनुच्छेद 370, पाकिस्तान और कश्मीर में पत्थरबाजी को लेकर कई तीखे सवाल किए हैं। 234 दिन की नजरबंदी के बाद उमर अब्दुल्ला का ये इंटरव्यू है।

अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि इससे देश के लिए मेरे नजरिए में बदलाव नहीं आया। हालांकि केंद्र सरकार के लिए मेरे नजरिए में बदलाव आया है। वहीं नजरबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश ने नहीं मोदी सरकार ने नजरबंद रखा। मुझे देश की न्यायपालिका पर भरोसा है। 370 पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तेज होनी चाहिए। देश की संस्थाओं पर विश्वास में कमी आई है। 

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अनुच्छेद 35A में सुधार की जरूरत थी। जम्मू-कश्मीर अलग देश बनना चाहता था। शर्तों के साथ जम्मू-कश्मीर भारत के साथ गया था। हालातों की वजह से हम भारत के साथ आए। उन्होंने कहा कि देश ने कश्मीरियों को कभी नहीं अपनाया। कश्मीरियों से किए गए वादे को भारत ने तोड़ा। मैंने कभी पाकिस्तान के साथ जाने की बात नहीं कही। अगर ऐसा होता है तो कश्मीर के कुछ लोग खुश होंगे। मैं पाकिस्तान की नुमाइंदगी नहीं करता हूं।  

End of Feed