अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो आर्टिकल 370 को निरस्त करने के फैसले पर करेंगे पुनर्विचार: दिग्विजय सिंह

  • Updated Jun 12, 2021, 11:45 AM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस चैट के दौरान कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया जाएगा।

नई दिल्ली: एक क्लब हाउस चैट के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार के साथ बातचीत में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कथित तौर पर कहा है कि अगर कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है, तो वह जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेगी। कथित चैट को भाजपा नेता और बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर जारी किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वाकई में? यही तो पाकिस्तान चाहता है...'

क्या कहा दिग्विजय सिंह

End of Feed