कैबिनेट ने दी तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मंजूरी, शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा कृषि कानून निरस्त विधेयक 2021

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2021, 03:28 PM IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

google

Farm Laws: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज पीएम के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की औपचारिकताएं पूरी कीं। संसद के आगामी सत्र के दौरान इन तीन कानूनों को वापस लेना हमारी प्राथमिकता होगी। मोदी सरकार ने पिछले एक साल से जारी किसान आंदोलन के मद्देनजर कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) कानून, कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून और आवश्यक वस्तु संशोधन कानून, 2020 को वापस लेने का फैसला किया है।

कैबिनेट ने दी तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मंजूरी, शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा कृषि कानून निरस्त विधेयक 2021

आज हुई कैबिनेट की बैठक में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पर मुहर लगाई गई। कहा जाता है कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) के साथ परामर्श करने के बाद इस विधेयक को अंतिम रूप दिया है। कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 का उद्देश्य पिछले साल पारित किए गए तीन विधेयकों को वापस लेना है। 

End of Feed