Sanjay Raut Big Statement: शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा दावा-'बीजेपी के साढ़े तीन नेता जल्द जाएंगे जेल'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 06:07 PM IST

Shiv Sena MP Sanjay Raut's big claim: शिव सेना सांसद संजय राउत का गुस्सा फूटा है और उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि- 'बहुत कर लिया बर्दाश्त, अब बीजेपी के साढ़े तीन नेता जाएंगे जेल'

google

Sanjay Raut on BJP Leader: कभी बीजेपी के सहयोगी दल रहे शिवसेना (Shiv Sena) के अब भारतीय जनता पार्टी से कैसे रिश्ते हैं ये जगजाहिर हैं और गाहे बगाहे दोनों के बीच तल्खियां आम बात है और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चलता रहता है, इसी क्रम में शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) का बीजेपी (BJP) को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

Sanjay Raut Big Statement: शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा दावा-'बीजेपी के साढ़े तीन नेता जल्द जाएंगे जेल'

संजय राउत ने अपने दावे में कहा कि अगले कुछ दिनों में बीजेपी के तीन बड़े नेता और कुछ छोटे नेता जेल में होंगे, साथ ही उन्होंने भड़कते हुए कहा कि हमने बहुत बर्दाश्त कर लिया है।

सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत BJP पर बेहद नाराज नजर आये, मीडिया से बातचीत करते हुए राउत ने कहा कि 'अब तक बहुत बर्दाश्त किया, अब बर्बाद करेंगे, हम पर लगाए गए झूठे आरोपों का हम जवाब देंगे। हमाम में सब नंगे हैं, आप दूध के धुले नहीं हैं।'

End of Feed