उपचुनाव: TMC ने शत्रुघ्न सिन्हा को दिया लोकसभा का टिकट, विधानसभा के लिए बाबुल सुप्रियो उम्मीदवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2022, 01:10 PM IST

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो को अपना उम्मीदवार बनाया है। शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल लोकसभा सीट से और बाबुल सुप्रियो को बालीगंज विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

google

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल लोकसभा सीट से उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है और वहीं बालीगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो टीएमसी उम्मीदवार होंगे। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता श्री शत्रुघ्न सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध गायक श्री बाबुल सुप्रियो बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे। जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां-माटी- मानुष! 

उपचुनाव: TMC ने शत्रुघ्न सिन्हा को दिया लोकसभा का टिकट, विधानसभा के लिए बाबुल सुप्रियो उम्मीदवार

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर पिछले साल खबर आई थी कि वो टीएमसी ज्वॉइन कर सकते हैं। 6 अप्रैल 2019 को सिन्हा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य बने। 2019 लोकसभा चुनाव में सिन्हा बीजेपी के रविशंकर प्रसाद से हार गए थे। 2009 और 2014 के आम चुनावों में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। वो वाजपेयी मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री भी बने।

End of Feed