Sanjay Raut News : 4 अगस्त तक ED की हिरासत में रहेंगे संजय राउत, PMLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 04:08 PM IST

Sanjay Raut News : सुनवाई के दौरान ईडी ने आगे की पूछताछ के लिए कोर्ट से राउत की आठ दिनों की हिरासत मांगी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राउत को चार अगस्त तक के लिए हिरासत में भेजा है। 

google

Sanjay Raut News : पात्रा चॉल घोटाले में शिवसेना नेता संजय राउत प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर हैं। रविवार को 17 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। सोमवार को ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में पेशी करने से पहले उनका जेजे अस्पताल में मेडिकल कराया। सुनवाई के दौरान ईडी ने आगे की पूछताछ के लिए कोर्ट से राउत की आठ दिनों की हिरासत मांगी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राउत को चार अगस्त तक के लिए हिरासत में भेजा है। 

Sanjay Raut News : 4 अगस्त तक ED की हिरासत में रहेंगे संजय राउत, PMLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

सुनवाई के दौरान ईडी ने पूछताछ के लिए कोर्ट से आठ राउत की दिनों की हिरासत मांगी। ईडी के वकील ने पीएमएलए कोर्ट से कहा कि संजय राउत और उनकी पत्नी वर्षा के खाते में एक करोड़ रुपए भेजे गए। दादर फ्लैट के लिए 37 लाख रुपए ट्रांसफर हुए। ये पैसे प्रवीण की कंपनी से भेजे गए। पैसों के हेरफेर में राउत परिवार को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाया गया।  

कोर्ट में ED की दलील

End of Feed