'पार्किंग लॉट बन गई है राज्यसभा', कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने उच्च सदन के औचित्य पर उठाए सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 12:12 PM IST

Congress MP Manish Tewari : आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सासंद ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर कहा कि जहां तक निजी सुरक्षा का सवाल है तो जिन लोगों को सुरक्षा की जरूरत है उनका ऑडिट होना चाहिए। खासकर उन लोगों को सुरक्षा मिलनी चाहिए जो पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

google

Manish Tewari : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने राज्यसभा को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने सोमवार को कहा कि 'जिस उद्देश्य को लेकर राज्यसभा का गठन हुआ था, उच्च सदन उस उद्देश्य को पूरा नहीं कर रहा है। राज्यसभा एक पार्किंग लॉट बन गई है। इस बात जांच करने की जरूरत है कि देश को राज्यसभा की जरूरत है कि नहीं।' तिवारी ने पंजाब में सिंगर एवं रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा की समीक्षा कर उन्हें सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया जाा चाहिए।

'पार्किंग लॉट बन गई है राज्यसभा', कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने उच्च सदन के औचित्य पर उठाए सवाल

अपने उद्देश्यों को पूरा नहीं कर रही राज्यसभा-तिवारी
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि 'जहां तक मेरी राय है, जिन उद्देश्यों को लेकर राज्यसभा का गठन हुआ था, राज्यसभा उन उद्देश्यों को पूरा नहीं कर रही है। राज्यसभा एक तरीके का पार्किंग वाली जगह बन गई है। देश को इसकी जरूरत है कि नहीं, इस बात की अब समीक्षा करने की जरूरत है।' 

End of Feed