Punjab:भगवंत मान ने विज्ञापन जारी कर पेश किया 30 दिन का रिपोर्ट कार्ड, 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 08:50 AM IST

Free Electricity in Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार के गठन को आज एक महीन हो गया है। इस मौके पर मान सरकार ने 30 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। 

google

Free Electricity in Punjab: पंजाब की भगवंत मान नीत आप सरकार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा कर दी है। आज ही मान नीत सरकार का एक महीना पूरा हो रहा है। इस संबंध में पंजाब सरकार ने अखबारों में विज्ञापन के जरिए अपने एक महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है जिसमें कई अहम घोषणाएं की गई है। सरकार ने 25 हजार नई सरकारी नौकरियों के ऐलान के अलावा 35 हजार ठेका आधारित कर्मियों को रेगुलर करने का ऐलान किया है।

Punjab:भगवंत मान ने विज्ञापन जारी कर पेश किया 30 दिन का रिपोर्ट कार्ड, 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त

रिपोर्ट कार्ड की मुख्य बातें

  1. एंटी करप्शन एक्शन लाइन की शुरूआत
  2. 25 हजार नई सरकारी नौकरियों का ऐलान
  3. 35 हजार ठेका आधारित कर्मी होंगे रेगुलर
  4. राशन की घरों तक डिलीवरी की घोषणा
  5. प्राइवेट स्कूलों को फीस ना बढ़ाने का निर्देश।
  6. निरंतर प्रयासों से ग्रामीण विकास फंडे के लिए एक हजार करोड़ से अधिक प्राप्त किए।
  7. सरकारी कार्यालयों में शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अम्बेडकर की तस्वीरें।
  8. किसानों को 101 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा जारी किया।
  9. एक विधायक- एक पेंशन, सभी विधायकों से अतिरिक्त सुरक्षा वापस ली
  10. 23 मार्च को शहीदी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित।
  11. विधायकों को आम जनता के लिए 24*7 उपलब्ध रहने का निर्देश।
  12. सभी डिप्टी कमिश्नरों को एक महा के अंदर पुनर्वास केंद्र अपग्रेड करने के निर्देश
End of Feed