दिल्ली में बोरिस जॉनसन- नरेंद्र मोदी की मुलाकात, इतने मजबूत पहले नहीं रहे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 10:24 AM IST

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि दोनों देशों के बीच इतने मजबूत संबंध पहले कभी नहीं रहे।

google

इंग्लैंड के पीएम बोरिस जॉनसन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात हुई और उन्होंने कह कि जितना मजबूत संबंध दोनों देशों के बीच अब है उतना मजबूत संबंध पहले नहीं रहा। मीटिंग से पहले उन्होंने अपने एजेंडे के बारे में बताया था। बोरिस जॉनसन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लेकर ऊर्जा सुरक्षा से लेकर रक्षा तक हमारे लोकतंत्रों की साझेदारी महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया निरंकुश राज्यों से बढ़ते खतरों का सामना कर रही है। उन्होंने गुरुवार को कहा था कि भारत के साथ सिर्फ इंग्लैंज का रिश्ता व्यापार से नहीं जुड़ा है हम लोगों के बीच आत्मिक संबंध रहा है। आज जब हम अलग तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं तो हमें और सतर्क नजरिए के साथ आगे बढ़ना होगा। 

दिल्ली में बोरिस जॉनसन- नरेंद्र मोदी की मुलाकात, इतने मजबूत पहले नहीं रहे

बोरिस जॉनसन ने क्या कहा

End of Feed